कौशांबी 16 मार्च*राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में शकुन ने वेट लिफ्टिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया*
*कौशाम्बी* जिला युवा कल्याण अधिकारी मयंक पटेल ने अवगत कराया हे कि युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 के राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, गौतम बुद्ध नगर में किया गया। उन्हांने बताया कि यह प्रतियोगिता दिनांक 13 मार्च से 15 मार्च 2023 तक आयोजित की गई।
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के कौशांबी जनपद के 6 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें शकुन ने वेट लिफ्टिंग (59 किग्रा0) में प्रथम स्थान व शार्टपुट थ्रो में द्वितीय स्थान एवं कुस्ती (59 किग्रा0) में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार शोभा देवी ने 1500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में तृतीय स्थान तथा नमन कुशवाहा ने भाल फेक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इन खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में स्थान सुनिश्चित करते हुए जनपद कौशांबी का नाम रोशन किया है।

More Stories
राँची झारखंड3अगस्त26*.पी.एस.सी. और जे.एस.एस.सी. परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र विरोध प्रदर्शन का आज 10वां दिन
लखनऊ3अगस्त26*उत्तर प्रदेश में 5 से 18 अगस्त तक होगा निःशुल्क राशन का वितरण, खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश*
कानपुर देहात 3 अगस्त 2026**बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित*