कौशांबी 16 मार्च*महामाया राजकीय महाविद्यालय में पांच दिवसीय निपुण प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ*
*कौशाम्बी* महामाया राजकीय महाविद्यालय कौशाम्बी में दिनांक 16 मार्च से महाविद्यालय की रोवर/रेंजर्स ईकाई का प्रवेश एवम निपुण का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के प्रथम दिन सर्वप्रथम उदघाटन सत्र से प्रारम्भ हुआ शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अरविंद कुमार द्वारा मां सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलित कर एवम पुष्प अर्पित कर किया गया तत्पश्चात जिला संगठन कमिश्नर स्काउट श्री श्यामबाबू जी ने प्राचार्य सर का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। प्रशिक्षण शिविर के आरम्भ की औपचारिक घोषणा करते हुए प्राचार्य जी ने रोवर/रेंजर्स प्रशिक्षुओं को अपने संबोधन में बताया की रोवर/रेंजर्स का उद्देश्य सेवा है। उन्होंने बताया कि रोवर अथवा रेंजर्स का मुख्य गुण है प्रत्येक परिस्थिति में देश सेवा और अपने कर्तव्य के लिए तत्पर रहना है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को स्कार्फ में लगी गांठ के महत्व को समझाते हुए कहा कि ये गांठ हर समय हमारी सेवा भाव और कर्तव्य की प्रतिज्ञा की याद दिलाने के लिए होती है। शिविर के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अथिति एवम समस्त अतिथि गण का स्वागत महाविद्यालय के रोवर प्रभारी डा०नीरज कुमार सिंह द्वारा किया गया। प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक श्री श्यामबाबू जिला संगठन कमिश्नर स्काउट,रेंजर प्रशिक्षक सुश्री वंदना कुशवाहा एवम रोवर प्रशिक्षक श्री अभय प्रताप सिंह द्वारा शिविर का संचालन किया गया। धन्यवाद महाविद्यालय की रेंजर प्रभारी रीता दयाल द्वारा किया गया। शिविर के प्रथम दिन प्रशिक्षण का प्रारंभ ध्वज शिष्टाचार के साथ किया गया। प्रशिक्षुओं को प्रार्थना , झंडागीत , प्रतिज्ञा, नियम इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० अनिल कुमार , डॉ०अजय कुमार, डॉ०नीलम बाजपेई, डॉ०भावना केशरवानी, डॉ०तरित अग्रवाल डॉ०पवन कुमार, डॉ०रमेश चन्द्र, डॉ०अमित शुक्ल, डॉ०सन्तोष कुमार, डॉ०शैलेष मालवीय एवम समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 जुलाई26*छात्रों की जीत, शिक्षा की जीत*
भागलपुर25जुलाई26*छात्र का हुजूम उतरे सड़क पर छात्रों ने मचाया बवाल,कई वाहनों को किया तोड़फोड़,
लखनऊ25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*