कौशांबी २ फ़रवरी २६**विकास खंड मंझनपुर में संपूर्णता अभियान-2.0 का किया गया शुभारंभ*
*कौशांबी।* मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकासखंड मंझनपुर में नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान-2.0 का शुभारंभ सरस हॉल में किया गया। इस अवसर पर अभियान के उद्देश्यों एवं क्रियान्वयन रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत चयनित 6 इंडिकेटरों को शत-प्रतिशत संतृप्त करने के लिए तीन माह का विशेष अभियान दिनांक-28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है अभियान में आई.सी.डी.एस. विभाग के 4 इंडिकेटर, शिक्षा विभाग का 1 इंडिकेटर तथा कृषि/पशुपालन (एनिमल हसबेंडरी) विभाग का 1 इंडिकेटर सम्मिलित है, जिनकी पूर्ण उपलब्धि सुनिश्चित करना लक्ष्य है।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र यादव,जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी,ब्लॉक प्रमुख सरला रॉय,एडीओ आईएसबी नसर,एडीओ पंचायत कमलाकांत मिश्रा,पशु चिकित्सा अधिकारी योगेंद्र,मुख्य सेविका, मुख्यमंत्री फेलो सुश्री सौम्या अवस्थी,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज, सहायक शोध अधिकारी सूर्यभान सिंह सहित समस्त ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा संगिनी एवं आशा कार्यकत्री उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा लक्षित लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पहुँचाने के निर्देश दिए गए।

More Stories
लखनऊ8जुलाई26*यूपी पुलिस साइबर अपराध पर अंकुश के लिए 7 दिवसीय ‘ऑपरेशन साइड-वज्र’ अभियान चलाएगी
कौशाम्बी8जुलाई26*स्वागत चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया दिव्यांगजनों को बैसाखी व स्मार्ट छड़ी देकर किया सम्मानित*
त्रिवेंद्रम8जुलाई26*केरल के परिवहन मंत्री सी पी जॉन से योगेन्द्र यादव ने की मुलाकात: एन डी पी एफ