कौशांबी २ फ़रवरी २६*महगांव से बलीपुर टाटा सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र कराए पूर्ण–डीएम*
*जिलाधिकारी ने रामवन गमन मार्ग व प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराने के दिए निर्देश*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने सोमवार को कार्यालय कक्ष में निर्माणाधीन रामवन गमन मार्ग व प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी एवं एन.एच.ए.आई. व पी.एम.जी.एस.वाई. के कार्यो की प्रगति की समीक्षा की जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, लो.नि.वि. निर्माण खण्ड दयाशंकर से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि उप जिलाधिकारी से समन्वय कर भूमि से सम्बन्धित समस्याओं को निस्तारित कराते हुए निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराया जाय।
जिलाधिकारी ने रामवन गमन मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता रामवन गमन मार्ग से कहा कि सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से समन्वय कर भूमि से सम्बन्धित समस्याओं को निस्तारित कराते हुए निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराया जाय। उन्होंने पी.एम.जी.एस.वाई. की समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता को महगांव से बलीपुर टाटा सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए बैठक में अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर व ओम प्रकाश सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*