कानपुर2जुलाई26*बुजुर्ग ने बेटे और पोते पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- जान-माल को है खतरा
रिपोर्टर: रेशमा बेगम, यूपीआजतक
कानपुर नगर में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने ही बेटे और पोते पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
बुजुर्ग भुल्ले ने बताया कि उन्होंने ग्राम भीटारा, मौजा सलेमपुर स्थित अपनी भूमि अपनी स्वेच्छा और पूरे होशोहवास में जगन्नाथ सिंह तथा यदुनाथ सिंह के नाम विधिवत विक्रय की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पुत्र कैलाश और पोते दीपक द्वारा खरीदारों पर लगाए गए अपहरण संबंधी आरोप पूरी तरह निराधार और गलत हैं।
भुल्ले का कहना है कि उनके दो पुत्र थे, जिनमें से एक पुत्र प्रकाश का निधन हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुत्र कैलाश और पोता दीपक शराब, जुएं तथा अन्य गलत आदतों के कारण उनकी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करते हैं। इसी कारण परिवार में लगातार विवाद होता रहता है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दोनों उन्हें मारपीट कर घर से निकाल चुके हैं, जिसके चलते वह वर्तमान में अपने नाती विकास के साथ रिश्तेदारों के यहां रहकर जीवनयापन कर रहे हैं।
बुजुर्ग ने आशंका जताई कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उनके पुत्र कैलाश और पोते दीपक की होगी। उन्होंने कहा कि वह किसी भी सक्षम अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपने बयान देने के लिए तैयार हैं।
हालांकि, इस मामले में दूसरे पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। पुलिस या प्रशासन की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है।
:::
#Kanpur #KanpurNews #UPAajTak #ReshmaBegum #PropertyDispute #BreakingNews #UttarPradesh #LandDispute #CrimeNews #HindiNews
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर 2026 *पूर्णिया में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त,
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया में राष्ट्रीय पोषण माह का धमाल: मध्य विद्यालय तेतराही में लगा अनोखा पोषण मेला,
मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल