कानपुर19जून2023*मण्डलायुक्त,कानपुर लोकेश एम0 ने नगरआयुक्त,नगर निगम के साथ कानपुर शहर का भ्रमण किया।
*भ्रमण के दौरान दिये गये निर्देश इस प्रकार है:-*
1. कानपुर के शहरी क्षेत्र में फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कर उसे जन सुविधा के दृष्टि से विकसित करने को कहा।
2. इसके साथ ही ऐसे चौराहे, जो व्यस्त हैं अथवा उन पर अतिक्रमण हैं या उनके विकसित न होने के कारण वहां सुगम यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही हो, तो उसे विकसित कराने को कहा।
3. तदोपरान्त आयुक्त ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर (आईसीसीसी) का भ्रमण कर शहर के मुख्य चौराहों एवं सड़कों का अवलोकन किया। पाया कि पशुपति नगर, चुन्नीगंज चौराहे पर क्रमशः सड़क व फुटपाथ टूटे होने के कारण यहां वाहनों को निकलने में समस्या हो रही थी, जिस पर नगर आयुक्त को इसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये।
4. इसके साथ ही सरसैया घाट चौराहे से गंगा नदी की ओर जाने वाले मार्ग के दाहिनी तरफ पर इण्टर लाकिंग पर अवैध अतिक्रमण को हटवाकर इसका जन सुविधा की दृष्टि से बेहतर उपयोग करने को कहा।
5. अन्त में आयुक्त ने नगर निगम कार्यालय में नव निर्मित “नागरिक सुविधा केन्द्र” का अवलोकन किया। यहां एक ही स्थान पर जन सुविधा से जुड़ी कई समस्याओं निस्तारण हो सकेगा। इसके सफल संचालन के लिए इसका ट्रायल किया जाना अति आवश्यक है। इस पर आयुक्त ने नगर आयुक्त को सभी आवश्यक व्यवस्थाओं एवं पूर्ण तैयारी के साथ इसका ट्रायल कराने को कहा, ताकि शीघ्र ही इसका शुभारम्भ कराया जा सके और आम जनमानस इससे लाभान्वित हो सके।
*…………..*

More Stories
लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ5अगस्त26*60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया….*
उत्तर प्रदेश5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*