*कानपुर नगर, दिनांक 09 जून, 2023 (सू0/वि0)*
कानपुर09जून2023*सुप्रीम कैन्टीन, चाय, चाट, की दुकान (मस्जिद के बगल में) व पान की दुकान की नीलामी तिथि दिनांक 20 जून, 2023 नियत है।
प्रभारी अधिकारी (नजारत) कानपुर नगर ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि कलेक्ट्रेट परिसर कानपुर नगर में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए एक सुप्रीम कैन्टीन, चाय, चाट, की दुकान (मस्जिद के बगल में) व कलेक्ट्रेट बिल्डिंग के पीछे तहसील सदर की तरफ पान की दुकान की नीलामी तिथि दिनांक 20 जून, 2023 नियत है।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त दुकानो की नीलामी दिनांक 20 जून, 2023 को समय शाम 4ः00 बजे कलेक्ट्रेट नवीन सभा कक्ष में सम्पादित की जाएगी उक्त नीलामी प्रक्रिया में जो भी बोलीदाता/व्यक्ति भाग लेना चाहता है तो नियत तिथि व समय पर उपस्थित हो तथा नीलामी के नियम व शर्ताे की जानकारी के सम्बन्ध में नाजिर सदर से किसी भी कार्यालय दिवस में सम्पर्क स्थापित कर की जा सकती है। नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति नीलामी प्रक्रिया के प्रारम्भ में जमानत धनराशि के रूप में 10,000/- रूपये अग्रिम जमा करना होगा तथा अधिकतम बोलीदाता के हक में नीलामी प्रक्रिया पूण की जाएगी।
———————
More Stories
लखनऊ24सितम्बर26*रेलवे समपार संख्या-44 25 सितंबर की शाम से एक अक्टूबर तक रहेगा बंद*
लखनऊ24सितम्बर26*मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे हरिप्रसाद की पत्नी श्यामवती ने पुत्री को दिया जन्म।।
मुजफ्फरनगर 24 सितंबर 26*फर्जी बैनामे के सहारे स्वास्थ्य कर्मी से 16 लाख की ठगी का आरोप, दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज