May 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर27मई26*ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर नगर27मई26*ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त अपराध, कमिश्नरेट कानपुर नगर

कानपुर नगर27मई26*ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर नगर *साइबर क्राइम थाना एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देशन, पुलिस उपायुक्त अपराध एवं अपर पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त साइबर क्राइम के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट कानपुर नगर एवं स्वाट टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित गिरोह का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, पासबुक, चेकबुक एवं धोखाधड़ी से अर्जित नगदी बरामद की गई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट कानपुर नगर पर वादी वरुण सोनकर द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसके परिचित साहिल यादव ने उसे ऑनलाइन कार्य कर धन अर्जित करने का प्रलोभन दिया। अभियुक्त ने यह कहकर कि कार्य के लिए मोबाइल नंबर, एटीएम कार्ड एवं बैंक खाते की आवश्यकता होगी तथा बदले में पैसे भी दिए जाएंगे, वादी से उसका बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर, एटीएम कार्ड एवं अन्य बैंकिंग संसाधन प्राप्त कर लिए। कुछ समय पश्चात जब वादी ने अपना सिम कार्ड पुनः मोबाइल में लगाया तो उसे बैंक खाते के फ्रीज होने का संदेश प्राप्त हुआ। बैंक जाकर जानकारी करने पर खाते में लगभग 13 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन पाए गए। वादी द्वारा विरोध करने पर अभियुक्त साहिल यादव एवं उसके साथियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित द्वारा साइबर अपराध पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी तथा थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट कानपुर नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 32/2026 धारा 318(4)/351(2) बीएनएस एवं 66(D) आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया।

अपराध करने का तरीका-

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे लोगों को क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने, सस्ते दामों में सामान उपलब्ध कराने, ऑनलाइन कमाई, आकर्षक ऑफर एवं भारी डिस्काउंट का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। गिरोह का सदस्य प्रशान्त गुप्ता तकनीकी जानकारी का उपयोग कर फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट तैयार करता था। ये वेबसाइट स्थानीय ब्रांड, ज्वेलरी, कपड़ा एवं अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के नाम से बनाई जाती थीं ताकि लोगों को संदेह न हो। इन वेबसाइटों में PayU, Cashfree, NoBroker आदि पेमेंट गेटवे के लिंक जोड़े जाते थे। जब कोई व्यक्ति वेबसाइट पर सामान खरीदने या ऑफर लेने के लिए अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी, CVV नंबर, OTP एवं अन्य बैंकिंग विवरण दर्ज करता था, तो वह पूरा डाटा अभियुक्तों के पास पहुंच जाता था।

इसके बाद अभियुक्त चोरी की गई बैंकिंग जानकारी का उपयोग कर पीड़ितों के क्रेडिट कार्ड से धनराशि डिजिटल वॉलेट में जोड़ते थे। तत्पश्चात उक्त धनराशि पहले से लालच देकर एकत्र किए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी। गिरोह के सदस्य एटीएम के माध्यम से शीघ्र नकदी निकालकर आपस में बराबर बांट लेते थे। गिरोह द्वारा भोले-भाले लोगों को ऑनलाइन कार्य, कमीशन या अतिरिक्त कमाई का लालच देकर उनके बैंक खाते, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, पासबुक, इंटरनेट बैंकिंग यूजर आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त किए जाते थे। बैंक खाते फ्रीज होने या जानकारी उजागर होने पर खाताधारकों को धमकाकर सम्पर्क समाप्त कर दिया जाता था तथा सभी दस्तावेज एवं साक्ष्य नष्ट कर दिए जाते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1. साहिल यादव पुत्र योगेन्द्र यादव निवासी हितकारी नगर, काकादेव, कानपुर नगर।

2. प्रशान्त गुप्ता पुत्र धीरेन्द्र कुमार गुप्ता निवासी चंदेल चौराहा, काकादेव, कानपुर नगर।

3. आकाश सरोज पुत्र राजेन्द्र सरोज निवासी काकादेव, कानपुर नगर।

4. मोहम्मद मैराज उर्फ मोहम्मद कैफ पुत्र अनवर अली निवासी जनपद कौशाम्बी।

बरामदगी का विवरण

10 अदद मोबाइल फोन

16 अदद एटीएम/डेबिट कार्ड

01 एटीएम किट

07 बैंक पासबुक

03 चेकबुक

01 आधार कार्ड

01 पैन कार्ड

04 सिम कार्ड

विभिन्न बैंक खातों एवं इंटरनेट बैंकिंग से संबंधित दस्तावेज

धोखाधड़ी से अर्जित ₹2,99,300/- नकद

एक अदद वाहन महिंद्रा एक्सयूवी-300

मोबाइल फोन की जांच के दौरान व्हाट्सएप चैट, बैंक खातों के क्रेडेंशियल, फर्जी लेन-देन, बैंक खातों की लिमिट, कमीशन तय करने एवं गेमिंग एप/वेबसाइट में खातों के उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। संबंधित डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित कर विवेचना में शामिल किया जा रहा है।

अनावरण करने वाली पुलिस टीम-

निरीक्षक सतीश चन्द्र यादव प्रभारी साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट कानपुर नगर

उ0नि0 मनीष यादव प्रभारी स्वाट टीम अपराध शाखा कमिश्नरेट कानपुर नगर

उ0नि0 सचिन सिरोही, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट कानपुर नगर

उ0नि0 मंजेश कुमार सर्विलांस सेल अपराध शाखा कमिश्नरेट कानपुर नगर

हे0 का० प्रदीप कुमार, स्वाट टीम अपराध शाखा कमिश्नरेट कानपुर नगर

हे0 का0 अभय सिंह, स्वाट टीम अपराध शाखा कमिश्नरेट कानपुर नगर

हे0 का० जितेन्द्र सर्विलांस सेल अपराध शाखा कमिश्नरेट कानपुर नगर

हे0का0 बृजेन्द्र सिंह सर्विलांस सेल अपराध शाखा कमिश्नरेट कानपुर नगर

हे0का0 शैलेन्द्र यादव स्वाट टीम अपराध शाखा कमिश्नरेट कानपुर नगर

का0 राहुल कुमार, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट कानपुर नगर

का० मुकेश कुमार शुक्ल, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट कानपुर नगर

का० सत्यवीर अवाना स्वाट टीम अपराध शाखा कमिश्नरेट कानपुर नगर

का० रोहित स्वाट टीम अपराध शाखा कमिश्नरेट कानपुर नगर

साइबर सुरक्षा हेत जनसामान्य से अपील-

थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट कानपुर नगर आमजन से अपील करता है कि किसी भी व्यक्ति के कहने पर अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, मोबाइल सिम, OTP, इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड, UPI PIN अथवा अन्य बैंकिंग विवरण साझा न करें। किसी भी प्रकार के ऑनलाइन प्रलोभन, फर्जी ऑफर अथवा आसान कमाई के झांसे में न आएं। साइबर धोखाधड़ी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

– थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट, कानपुर नगर

नोट- उक्त अभियोग के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी में सराहनीय कार्य करने वाली साइबर क्राइम थाना एवं स्वाट टीम के अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस उपायुक्त अपराध, कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा उत्साहवर्धन हेतु ₹25,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।