कानपुर नगर20मई26*पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश, इलेक्ट्रिक ऑटो में दिखीं भाजपा विधायक
🎤 कैमरामैन के साथ रेशमा बेगम, यूपीआजतक, कानपुर नगर।
कानपुर नगर से एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां भाजपा नेता और कल्याणपुर विधायक मां निरमा कटियार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को जमीन पर उतारती नजर आ रही हैं। पेट्रोल-डीजल की बचत और संसाधनों के संरक्षण को लेकर दिया गया संदेश अब जनप्रतिनिधियों के व्यवहार में भी दिखाई देने लगा है। देखिए ये खास रिपोर्ट।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से पेट्रोल और डीजल का कम से कम उपयोग करने की अपील की है, ताकि देश की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से बनी रहें।
प्रधानमंत्री की इस अपील का असर अब कानपुर नगर में साफ दिखाई दे रहा है। भाजपा नेता एवं कल्याणपुर विधायक मां निरमा कटियार इन दिनों इलेक्ट्रिक ऑटो से सफर करती नजर आ रही हैं।
चाहे कार्यालय पहुंचना हो, किसी सभा में शामिल होना हो या जनता के बीच जाकर उनका हाल-चाल लेना हो, मां निरमा कटियार हर जगह ऑटो से ही पहुंच रही हैं।
भीषण गर्मी और हाई अलर्ट के बावजूद उन्होंने अपनी निजी गाड़ी का उपयोग कम कर दिया है और लगातार ऑटो से सफर कर जनता के बीच पहुंच रही हैं।
मां निरमा कटियार का कहना है कि देशहित में हर नागरिक को ईंधन की बचत करनी चाहिए और प्रधानमंत्री की अपील का पालन करना चाहिए।
उनके इस कदम से कानपुरवासियों को भी एक बड़ा संदेश मिल रहा है कि हमें अपने संसाधनों के संरक्षण और देशहित के बारे में गंभीरता से सोचना होगा।
“प्रधानमंत्री जी ने जो अपील की है, उसका पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। अगर हम छोटी-छोटी कोशिश करें तो देश को बड़ा फायदा होगा।” — मां नीलिमा कटियार
जहां एक तरफ लोग भीषण गर्मी के चलते घरों से निकलने से बच रहे हैं, वहीं मां निरमा कटियार लगातार ऑटो से सफर कर सभाएं कर रही हैं और लोगों को जागरूक करने का संदेश दे रही हैं।
🎤 कैमरामैन के साथ रेशमा बेगम, यूपीआजतक, कानपुर नगर।

More Stories
नई दिल्ली20मई26*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
कानपुर नगर20मई26*मोदी सरकार की नई अपील पर कांग्रेस नेता सुशील पाण्डेय का बड़ा बयान |
प्रयागराज20मई26*यूपी बोर्ड की किताबें अब घर बैठे मिल सकेंगी*