कानपुर नगर2मई26*पनकी पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार*
कानपुर कमिश्नरेट थाना पनकी के चौकी क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना होने पर पुलिस उच्च अधिकारियों के संज्ञान लेने पर घटनाओं का खुलासा करने के लिए टीम गठित की गई कार्यवाहक थाना प्रभारी पनकी सुनील कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया जानकारी प्राप्त होने पर सौरभ यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी गंभीरपुर पनकी को संदिग्ध रूप में पकड़ा गया जिसके पास तीन मोटरसाइकिल है बरामद हुई कड़ी पूछताछ करने के उपरांत क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा कर बताया कि मेरे साथियों के द्वारा चोरी की गई है जिसकी निशान देही पर तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई जिसमें एक मोटरसाइकिल थाना अकबरपुर कानपुर देहात से चोरी में गई मोटरसाइकिल भी शामिल है सौरभ यादव पर नगर व देहात में लगभग आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं पनकी पुलिस ने चोरी गई तीनों मोटरसाइकिल को बरामद कर अपराधिक कृत्य की कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा गया है इसके अलावा दो अन्य साथी फरार हो गए जिनकी पुलिस के द्वारा शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी शातिर वाहन चोर का सरगना सौरभ यादव को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रमुख रूप से सुनील कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी रतनपुर आशुतोष दीक्षित उप निरीक्षक अनिल कुमार, विनोद कुमार , शैलेंद्र राजौरिया , रवि चौरसिया, सत्यम मौर्य, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल रहे

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें…
रायगड11अगस्त2026*मुंबई-गोवा महामार्गाच्या रखडलेल्या कामावर मनसे आक्रमक; खारपाडा टोलनाका बंद करण्याची मागणी
कानपुर नगर11अगस्त26*भाजपा सबका साथ, सबका विकास” सिर्फ नारा रह गया, जमीनी हकीकत बदहाल: रचना सिंह गौतम