कानपुर नगर10मार्च*शहर को भाया वनवे, लोगों ने खुद हटाया अतिक्रमण।
-डीसीपी ट्रैफिक ने यातायात और सिविल पुलिस के साथ देखा वनवे – रास्ते में कई जगह दिखा अतिक्रमण तो लोगों से हटाने के लिए विनम्र अनुरोध किया – शहर के ट्रैफिक को सुधारने के लिए लोग आए पुलिस के साथ, खुद ही हटाए कब्जे
कानपुर। शहर का यातायात सुधारना कितना जरूरी है यह बात शहरवासियों को पहले से ही पता है तथा सभी इसमें अपना योगदान देने के लिए उत्सुक हैं। कुछ दिन पहले चेतना चौराहे से व्यायामशाला तक और फिर 24 घन्टे पहले वीआईपी रोड पर गोरा क़ब्रिस्तान तक लागू किये गये वन वे के परिणामों से शहरवासी खुश और राहत में हैं। जानता सहयोग देने से पीछे नहीं हटी यह बात साबित हुई जब शुक्रवार को जब ट्रैफिक पुलिस ने इन वन वे पर कुछ अतिक्रमण देखा तो क्षेत्रीय लोगों से हटाने का अनुरोध किया, लोगों ने एक स्वर में कहा कि आप यातायात व्यवस्था सुधारने का इतना प्रयास कर रहे हैं, इस अतिक्रमण को हम लोग स्वयं हटा लेंगे और शाम होते होते पूरा साफ़ हो गया।
शुक्रवार 10.03.23 को शाम को पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक रवीना त्यागी के पर्यवेक्षण में ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम और सिविल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चेतना चौराहे से व्यायामशाला और गोरा कब्रिस्तान के पीछे संयुक्त रूप से पैदल गश्त की गयी। इसमें लागू किये ट्रैफिक डायवर्जन की समीक्षा की गयी और इसके बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान कई क्षेत्रीय लोगों ने जिन्होंने स्वयं अपना अतिक्रमण हटाया था उनको डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी द्वारा साधुवाद दिया गया व उनको सम्मानित भी किया जाएगा।
“आने वाले दिनों में भी कानपुर नगर की ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार में विशिष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किए जाने का फ़ैसला लिया गया है। आइये साथ मिलकर इस समस्या का समाधान करें” पुलिस उपयुक्त – यातायात
More Stories
कानपुर देहात, 01 अक्टूबर 2026**अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह आयोजित*
रायगड 1 अक्टूबर 26*अनोळखी लिंकवर क्लिक करू नका! वाढत्या सायबर गुन्हेगारीविरोधात रायगड पोलिसांचे नागरिकांना सतर्क राहण्याचे आवाहन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 पूर्णिया में पहली बार नाइट मैराथन, महिला सुरक्षा के लिए दौड़ा शहर*