*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर 25/11/25*बिठूर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किसान अशर्फी लाल की मौत*
*बिठूर थाना क्षेत्र में बीते सोमवार देर शाम मंधना चौराहे पर एक तेज़ रफ्तार लोडर ने बाइक सवार किसान को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि लोडर बाइक को लगभग 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया*।
*मृतक की पहचान अशर्फी लाल कठेरिया के रूप में हुई है, जो अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। खुशियों से भरी रात अचानक हादसे की खबर से मातम में बदल गई*।
*टक्कर लगने से किसान के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया*।
*पुलिस ने परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और लोडर चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है*।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया