*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर 25/11/25*बिठूर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किसान अशर्फी लाल की मौत*
*बिठूर थाना क्षेत्र में बीते सोमवार देर शाम मंधना चौराहे पर एक तेज़ रफ्तार लोडर ने बाइक सवार किसान को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि लोडर बाइक को लगभग 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया*।
*मृतक की पहचान अशर्फी लाल कठेरिया के रूप में हुई है, जो अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। खुशियों से भरी रात अचानक हादसे की खबर से मातम में बदल गई*।
*टक्कर लगने से किसान के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया*।
*पुलिस ने परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और लोडर चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है*।

More Stories
रुड़की 25 नवम्बर 26*आईआईटी रुड़की ने आईआईटी के रूप में 25 वर्ष पूरे किए, उत्कृष्टता और गौरवशाली विरासत के 180वें वर्ष में किया प्रवेश*
लखनऊ 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बैतूल मध्यप्रदेश 25 नवम्बर 26* बैतूल की रहने वाली सिविल जज रहीं प्रखर जैन अब जैन साध्वी बन गई हैं।