*Breaking News kanpur *
कानपुर नगर 1 मार्च 26*कानपुर पुलिस की सख़्त जांच के बाद अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान,आरोपी भी धरदबोचे गए*
*बीते दिन पनकी मंदिर क्षेत्र में नाले में मिला महिला के शव की पहचान आकृति सिंह उर्फ रूबी के नाम से हुई, पनकी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली हुई थी वारदात*।
*सरायमीता निवासी 28 वर्षीय आकृति सिंह उर्फ रूबी की उसके पति नितिन सविता ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी थी*।
*आरोप है कि हत्या के बाद शव को कंबल में लपेटकर घर से करीब 500 मीटर दूर पनकी मंदिर क्षेत्र के नाले में फेंक दिया गया था और ऊपर से पत्थर रखकर छिपाने की कोशिश की भी की गई थी*।
*बीते शनिवार सुबह राहगीरों को नाले में शव दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। देर रात भाई ने फोटो के आधार पर शव की पहचान की। पुलिस ने आरोपी पति समेत दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ जारी है*।
*परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही आकृति के साथ मारपीट होती थी और कई बार थाने में शिकायत भी की गई, लेकिन हर बार समझौता करा दिया गया। 26 फरवरी को भी थाने में समझौते के बाद घर लौटने पर आकृति की हत्या कर दी गई।*
*पुलिस के मुताबिक आरोपी पति ने गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की है और घर की CCTV फुटेज डिलीट करने की भी जानकारी सामने आई है। पूरे मामले में जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है*।

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*सांसद अवधेश प्रसाद के समर्थन में उतरे सपाई, सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग*
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया में राशन कार्ड का टारगेट: 12 अगस्त तक 53 हजार 549 आवेदनों का निपटारा करने का आदेश*
करनाल7अगस्त26*बीरू हत्याकांड के 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर: करनाल SP ने पत्नी से मांगे थे 10 घंटे,