कानपुर देहात20मई24*सट्टी थाना क्षेत्र के दिवैर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई
राजपुर। सट्टी थाना क्षेत्र के दिवैर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई आग की लपटे उठते देख आस पास के ग्रामीण भागे देखते ही देखते आग ने विक्राल रूप ले लिया घर में रखा गृहस्ती का सामान जलकर राख हो गया घर के अंदर सो रहे परिजनों ने भाग कर जान बचाई ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। झोपड़ी में रखा सामान व हजारों रुपए जल गए।
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र दिवैर गांव निवासी कल्लू उर्फ रामाधार ने बताया कि वह अपनी झोपड़ी में प्रतिदिन की तरह चारपाई पर लेटा हुआ था। घर के पीछे घड़े खरपतवार में आग लग गई आग की लपटों ने पास में रखी अरहर की लकड़ी को अपनी चपेट में लिया तेज हवा के चलने से चिंगारी कल्लू उर्फ रामाधार की झोपड़ी तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विक्राल रूप ले लिया आग की लपटे उठते देख आस पास के ग्रामीण दौड़े। ग्रामीणों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड पुलिस को दी फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से बाल्टी व निजी समर सेविल से आग पर काबू पाया जब तक आग बुझाते तब तक झोपड़ी में रखे बिस्तर, चारपाई, कपड़े, व कुर्ता में रखे 5 हजार रुपए जलकर राख हो गए। कल्लू मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरड़ पोषण करता है। उप जिलाधिकारी भोगनीपुर सर्वेश सिंह ने बताया कि राजस्व टीम को भेजकर रिपोर्ट मांगी है क्षति का आंकलन कर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
संवाददाता प्रशांत शर्मा कानपुर देहात यूपीआजतक
More Stories
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*संगठन विस्तार को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में
सुल्तानपुर 20 सितंबर 26*दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर मंथन,विसर्जन यात्रा समय से निकालने पर जोर*
सहारनपुर 20 सितम्बर 26 रेलवे स्टेशन पर रात की गतिविधियों से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल*