कानपुर देहात 04 अगस्त 24 *डीएम ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण सौंदर्यीकरण और व्यवस्थाओं के दिए निर्देश*,
कानपुर देहात।में जिलाधिकारी आलोक सिंह ने तहसील अकबरपुर के कुंभी में स्थित नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का आज स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक भवन, कॉन्फ्रेंस हॉल, हॉस्टल, लैब आदि का बारीकी से अवलोकन किया और कार्यदायी संस्था को कैंपस के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज कैंपस को ग्रीन कैंपस के रूप में विकसित किया जाए और इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र शुरू करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने की बात की।कार्यदायी संस्था ने जिलाधिकारी को बताया कि सभी मुख्य भवन तैयार हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने सभी लंबित तैयारियों को शीघ्र पूरा करने की बात की और इस नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज को कानपुर देहात के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य, कार्यदायी संस्था के पीडब्ल्यूडी अधिकारीगण, जल निगम के अधिकारी आदि भी उपस्थित रहे।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें