कन्नौज11अप्रैल*अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।
9 अप्रैल को कन्नौज (मध्य प्रदेश) में कवि मुकेश मासूम के संयोजन में सुबह 3.30 बजे तक ख़ूब जमा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन.. आपके मित्र कवि प्रदीप पंवार के वीर रस से परिपूर्ण काव्य पाठ, दिनेश देसी घी का सवा घंटे तक लोटपोट कर देने वाला हास्य का जलवा, श्याम सुंदर जी पलोड़ की मस्ती भरी हास्य व्यंग्यपूर्ण कविताएं, संयोजक गीतकार मुकेश मासूम की पैरोडियों, गीतकार महेंद्र मधुर और सतीश मधुप के मर्मस्पर्शी गीत, वरिष्ठ कवि देव कृष्ण जी व्यास के ओज, कवयित्री रचना बैरागी और नमिता नमन के गीतों ने कवि सम्मेलन को भरपूर ऊंचाइयां दी.. सभी कवियों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने भरपूर तालियां बजाई.. पूर्ण सफल रहा कवि सम्मेलन.. संयोजक भाई कवि मुकेश मासूम और सभी कवियों को बधाई.. जय हिंद

More Stories
रोहतास13मई26*सनबीम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 12वीं सी.बी.एस.ई,में जिले व स्कूल का नाम किया रौशन।*
अयोध्या13मई26*रुदौली में स्व गणना अभियान ने पकड़ी रफ्तार
लखनऊ13मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……