औरैया5अक्टूबर*लेनदेन को लेकर महिला को मारपीट कर किया घायल*
*औरैया।* स्थानीय एसपी आवास कांशीराम कॉलोनी तिलक नगर निवासी एक महिला को मोहाल के एक व्यक्ति ने रुपयों की लेनदेन को लेकर मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला ने मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल महिला को इलाज एवं डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
शहर के एसपी आवास कॉलोनी तिलक नगर निवासी बिल्केश पत्नी पप्पू गत दिवस शाम करीब साढ़े 7 बजे अपने घर के अंदर थी। उसी समय मोहाल के ही ललित पुत्र स्वर्गीय बलवंत सिंह उसके घर के अंदर घुस आया , और रुपयों 5 हजार रुपए लेन-देन की बात करने लगा। महिला ने रुपए देने में असमर्थता जताई , जिस पर उपरोक्त विपक्षी ने महिला को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने मामले की रिपोर्ट लिखाए जाने के लिए उपरोक्त आरोपित के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला को उपचार एवं मेडिकल जांच के लिए 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया , जहां पर उसका उपचार एवं मेडिकल जांच की जा रही थी।

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*