औरैया31जुलाई2023*सुदिति ग्लोबल अकेडमी में आयोजित हुआ सुरक्षा पखवाड़ा समापन समारोह*
औरैया से एसपी बाजपेयी की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
*हम सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सके-सदर विधायक*
सोमवार 31 जुलाई को सुदिति ग्लोबल ऐकेडमी में आयोजित सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के समापन समारोह में सदर विधायका गुड़िया कठेरिया ने कहा कि छात्र-छात्राओं की भूमिका किसी भी जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य होती है। वह स्वयं जागरूक होकर अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए जिससे दुर्घटनाओं में कमी आये और सभी लोग सुरक्षित चल सके।
जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि यातायात नियमों का पालन सभी के लिए जरूरी है तभी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी एक की लापरवाही बहुतों के लिए कष्टकारी हो जाती है इसलिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी न तो स्वयं करें और दूसरों को भी इसके संबंध में बताये। उन्होंने कहा कि अवैध कट से वाहन न निकाले, तेजगति से न चले, हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, गलत दिशा में वाहन न चलाये, नशे की हालत में वाहन चलाने से परहेज करें तो आप अपने साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित चलने में सहायक बनेंगे। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कहा कि रोड पर लगाए गये संकेतांकों को समझते हुए अवश्य पालन करें जिससे किसी घटना की संभावना कम बने और हर कोई सुरक्षित चल सके। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के प्रबंधक समय-समय पर बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की फिटनेश, रजिस्ट्रेशन आदि भी देखते रहें जिससे दुर्घटना जैसी स्थिति न बने। समय-समय पर मरम्मत आदि भी कराते रहें और वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों के लाने/ ले जाने से बचा जाये। उक्त अवसर पर सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, गुड सेमेरिटन, एवं प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अभिषेक यादव, एआरटीओ अशोक कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्राधिकारी यातायात सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
नई दिल्ली27 मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली27मई26*यूपीआजतक पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
रोहतास26मई26*आगामी बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सासाराम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।*