औरैया25फरवरी*युवक को गोली मारकर नृशंस हत्या फैली सनसनी*
*युवक का गुरुवार की शाम घर से हुआ था लापता*
*औरैया।* दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव गहेसर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसका शव खेतो में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता चन्द्र प्रकाश दीक्षित ने बताया कि उनका पुत्र विनय कुमार दीक्षित उम्र लगभग 25 वर्ष जो शुक्रवार की शाम नौ बजे घर से निकला था। देर रात तक जब घर पर नही आया, तो हम सभी लोगो ने काफी खोजबीन की।शनिवार की दोपहर तीन बजे उसके बेटे का शव खेतो पर पड़ा मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल , सीओ सिटी सुरेन्द्र सिंह , दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव विच्छेद के लिए भेज दिया। वही मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि 25 वर्षीय विनय दीक्षित पुत्र चंद्र प्रकाश दीक्षित युवक की निर्मम हत्या की गई है। रात्रि 9 बजे से लापता बताया जा रहा था युवक। दिन में काफी खोजबीन के बाद युवक का मिला शव। ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने बाद ही घटना की सही जानकारी मिल सकेगी।

More Stories
रीवा23अगस्त26*सिरमौर SDOP के कार्य की जनता ने की सराहना..**गौवंश को बाढ़ के पानी मे ढ़केलने का मामला…
उत्तर प्रदेश23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*