औरैया24नवम्बर*दो स्थानों पर घटी चेंन स्नेचिंग की घटनाएं पुलिस लाचार*
*औरैया।* बाइकर्स गैंग के बदमाशों की घटनाओं से शहर पूरी तरह से दहला हुआ है। पिछली घटनाओं का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में बाइकर्स गैंग के बदमाश अपने मकसद में लगातार सफल हो रहे हैं। मंगलवार को बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने 50 शैय्या अस्पताल की आशा अनीता दुबे को अस्पताल जाते समय तिलक नगर मोहल्ले में बाइकर्स गैंग के दो बदमाशों ने एकांत पाकर महिला के गले से चेन लेकर फरार हो गए। पीडि़ता ने बताया कि वह अस्पताल कागज जमा करने आ रही थी। जहां बीच रास्ते में अस्पताल के ठीक पीछे पहुंचने पर सामने से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनसे शांति भवन का पता पूछा, जिस पर पीडि़ता ने जानकारी होने से इंकार किया। इसी बीच बाइक पर मुंह ढ़ाक कर पीछे बैठे एक बदमाश ने गले से चेन तोड़ ली, और फरार हो गए। पीडि़ता ने बताया कि डर की वजह से वह कुछ भी नहीं सोच पाई। एकांत होने के कारण चिल्ला भी नहीं सकी और वहां से चली आई।
उधर दूसरी घटना में गोविंद नगर निवासी पीडि़ता अंकिता पांडेय पत्नी पंकज पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे वह दिबियापुर रोड पर नरायनपुर चुंगी के पास एक रेहड़ी पर सब्जी खरीद रहीं थीं। इसी बीच वहां पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने गले में पड़ी लगभग 75 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन पार कर ले गए। इससे पहले की वह जब तक चिल्लाती, तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो गए।
More Stories
गोण्डा 2 नवम्बर 26*सपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: सीएम योगी*
कानपुर नगर 2 नवम्बर 26*बिल्हौर में बदलाव की हुंकार: अरौल में मातृशक्ति का ऐतिहासिक समागम
कुशीनगर2 नवम्बर 26*कुशीनगर सड़क हादसा: कार और ट्रेलर की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 2 गंभीर |