April 20, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया24नवम्बर*पुलिस ने छापा मारकर एक महिला को हिरासत में लिया*

औरैया24नवम्बर*पुलिस ने छापा मारकर एक महिला को हिरासत में लिया*

औरैया24नवम्बर*पुलिस ने छापा मारकर एक महिला को हिरासत में लिया*

*औरैया।* सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनगर स्थित एक घर पर कोतवाली पुलिस ने छापमारी की। जहां एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के छतपुर थाना में 27 अक्तूबर को पीडि़त नारायणपुरा रोड लकड़ी मंडी छतपुर निवासी 16 वर्षीय किशोर सत्यम सोनी ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक डॉक्टर की हत्या करने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पीडि़त किशोर ने बताया था कि वह छतपुर विश्वनाथ कालोनी निवासी डॉ.मिथुन सिंह की दुकान पर काम करता था। रात लग्भग दो बजे में डॉक्टर साहब के घर पर चौकीदारी कर रहा था। तभी दा अज्ञात बाइक सवार आए और मरीज दिखाने की बात कहकर गेट खुलवा लिया। पीडि़त ने बताया कि जैसे ही मैने गेट खोला। तभी मुंह पर तौलिया बांधे और हाथों में दस्ताने पहिने दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने वहां मौजूद डॉ.मिथुन सिंह को जान से मारने की नीयत से पकड़ लिया और तार से उनका गला दबाने लगे। किसी तरह मैं वहां से भागकर पड़ोसी के घर पहुंचा। जहां पड़ोसी को पूरी जानकारी दी। साथ ही डायल 112 पुलिस को फोन से सूचना दी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती आरोपी मौके पर बाइक छोड़कर भाग निकले। पीडि़त ने बताया कि गंभीर हालत में डॉक्टर मिथुन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आराम न मिलने पर परिजनों ने एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया। जहां डॉक्टरों ने डॉ.मिथुन को चिंताजनक हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया था। अब वहीं इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास की दो अज्ञात व्यक्तियों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। उधर जांच पड़ताल में घायल डॉक्टर की पत्नी व उसके प्रेमी की हकीकत सामने आने पर पुलिस दोनों की तलाश में लगी हुई थी। इधर परिजन भी दोनों की तलाश कर रहे थे। मंगलवार को डॉक्टर मिथुन सिंह की मां व अन्य परिजनों ने जानकारी मिलने के बाद औरैया के मोहल्ला ब्रह्मनगर स्थित एक घर पर छापा मारा। पुलिस को देख प्रेमी डॉक्टर फरार हो गया। जबकि आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। जहां पुलिस को छतरपुर पुलिस के आने का इंतजार है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला छतरपुर मध्य प्रदेश का है। पुलिस को इंतजार कर रहे हैं। पुलिस के आने पर हिरासत में ली गई महिला को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। बताया कि महिला 15 दिन पहले ही औरैया आई थी। जबकि प्रेमी डॉक्टर (बंगाली चिकित्सक) मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

About The Author