औरैया24नवम्बर*क्रिकेट मैच में भर्रापुर टीम ने रामपुर वैश्य की टीम को 45 रन से हराया*
फफूंद औरैया
विकासखंड भाग्यनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत दसरौरा एवं तुलसीपुर में करीला देवी मंदिर के ग्राउंड में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में भर्रापुर एवं रामपुर वैश्य के बीच में मैच खेला गया,जिसमें रामपुर वैश्य ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया,इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए भर्रापुर की टीम ने 4 विकेट खोकर 152 रन का लक्ष्य रामपुर वैश्य टीम को दिया,जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रामपुर वैश्य की टीम मात्र 107 रन बनाकर आल आउट हो गई,और इस मैच में भर्रापुर की टीम ने जीत दर्ज की,भर्रापुर की तरफ से कप्तान आशु कठेरिया के नेतृत्व में उप कप्तान विशाल रंजन त्रिपाठी छोटे बाबू,मनोज कुमार,सुमित कुमार,स्नेहिल दीक्षित,पूजन,अंशु,विपिन,मोहित,अंकुश,किंशू,अवनीश,ने सलामी बल्लेबाजी की,इस दौरान 45 रन बनाने के बाद 4 विकेट झटकने पर सुमित कुमार कुशवाहा को मैन ऑफ द मैच चुना गया,रामपुर वैश्य के कप्तान रवि कुमार के नेतृत्व में अमित कुमार,ब्रजराज सिंह,लालू एवं अजय द्वारा आशा जनक खेल का प्रदर्शन किया गया
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
अयोध्या 2 नंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
अयोध्या 2 नवम्बर 26*बीकापुर में सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला घायल, जिला अस्पताल रेफर
गोण्डा 2 नवम्बर 26*सपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: सीएम योगी*