औरैया18मई*जिला स्तरीय सुरक्षा समन्वय बैठक का हुआ आयोजन*
*औरैया।* हिन्दुस्तान प्रट्रोलियम लिमिटेड जिला स्तरीय सुरक्षा समन्वय रेवाड़ी कानपुर पाइपलाइन कानपुर रिसीविंग स्टेशन में प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर की अध्यक्षता में आज बुधवार दिनांक 18 मई 2022 को हिन्दुस्तान प्रट्रोलियम के अधिकारियों संग गोष्ठी की गयी। जिसमें पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा व क्षेत्राधिकारी सदर औरैया सुरेन्द्र नाथ यादव अन्य संबन्धित अधि0 कर्म0 गण उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान हिन्दुस्तान प्रट्रोलियम लिमिटेड पाइप लाइन जिला औरैया के थाना सहायल व थाना दिबियापुर होकर निकली है जिसे सुरक्षा व्यवस्था के संबन्ध में पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर द्वारा संबन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर व पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा को गुलदस्ते देकर तथा साल उढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा समस्त अधिकारियों द्वारा पौधा रोपड़ किये गये।

More Stories
सुल्तानपुर12जुलाई26*बल्दीराय में जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की तहसील इकाई का गठन,
जयपुर12जुलाई26*राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा रविवार (12 जुलाई) से शुरू हुई_।*
नई दिल्ली12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*