औरैया17जून*दंगा से निपटने के लिए कराया गया बलवाड्रिल का अभ्यास*
*औरैया।* गुरुवार 16 जून 2022 को पुलिस मुख्यालय ककोर मैदान में पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा के निर्देशन में बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। प्रतिसार निरीक्षक औरैया द्वारा बलवा या दंगा होने के दौरान पुलिस की तरफ से की जाने वाली कार्रवाई को अलग-अलग टीमें बना कर अभ्यास कराया गया, जिसमें पुलिस पार्टी, एलआईयू पार्टी, सिविल पुलिस पार्टी, फायरब्रिगेड पार्टी, लाठी पार्टी, चिकित्सा पार्टी व रिजर्व पार्टी आदि के रूप में पुलिस कर्मियों को अभ्यास कराते हुए उग्र भीड़ को तितर-बितर तथा उनकी जनशक्ति को विभाजित करने के लिए एंटी राइट गन, प्लासटिक प्लेट्स, चिलि बम व टियर गैस गन का प्रयोग करने का प्रदर्शन किया गया। पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दंगाइयों को कंट्रोल करने का प्रशिक्षण दिया गया, इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन औरैया सहित समस्त थाना प्रभारी व अन्य पुलिस अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।
More Stories
महेवा इटावा 13 सितंबर 26*ब्लॉक स्थापना दिवस पर विशेष
हाजीपुर 13 सितंबर2026,अखिल भारतीय रेलवे खानपान लाईसेंसीज वेलफेयर एसोसिएशन की एक विचार विमर्श सभा का आयोजन किया
पूर्णिया बिहार 13 सितंबर 26 श्रकांग्रेस के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान के निधन पर कांग्रेस में शोक