औरैया03अप्रैल*आगनवाड़ी केंद्र में बाल वाटिका का शुभारंभ ब्लॉक अछल्दा के ए आर पी मोहम्मद जावेद जी के द्वारा किया गया।
आज नवीन सत्र 2023में उच्च प्राथमिक विद्यालय औतों में आगनवाड़ी केंद्र में बाल वाटिका का शुभारंभ ब्लॉक अछल्दा के ए आर पी मोहम्मद जावेद जी के द्वारा किया गया। प्रधानाध्यापक श्री लोकेश शुक्ला जी के द्वारा प्री स्कूल किट आगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन चतुर्वेदी को प्रदान की गई। आगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन चतुर्वेदी ने सहायिका माधुरी के साथ मिलकर केंद्र में बाल वाटिका के चार कोने तैयार किए जिसमे किताब कोना, ब्लाक कोना, कला कोना, नाटक कोना, बनाए। आगनवाड़ी केंद्र में 3से 6 बच्चों को खेल खेल में प्राथमिक शिक्षा देना उद्देश्य है जिससे बच्चो की नींव मजबूत होगी । आगनवाड़ी कार्यकर्ता ने बताया की गर्भावस्था से लेकर शिशु के जन्म से 6वर्ष तक बच्चों के पोषण का कार्य आगनवाड़ी कार्यकर्ता का है ।आज के कार्यक्रम में स्कूल के सहायक अध्यापक श्री शिव प्रेमचंद्र जी विरेंद्र सिंह, उपस्थित रहे ।
साथ में आज hand wash day का भी आयोजन किया जिसमें बच्चो को sumank के स्टेप बताए जिसमे s से सीधा u से उल्टा m से मुट्ठी a से अंगूठा n से नाखून k से कलाई । हाथ धुलने के बाद हाथों को हवा में सुखाना चाहिए कम से कम 30sec हाथ धुलना चाहिए।
दिबियापुर से रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई न्यूज़ यूपीआजतक

More Stories
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
*बांदा 12जून 26*मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न **