May 2, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया01दिसंबर*आगामी 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनना निश्चित-अभिमन्यु गुप्ता*

औरैया01दिसंबर*आगामी 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनना निश्चित-अभिमन्यु गुप्ता*

औरैया01दिसंबर*आगामी 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनना निश्चित-अभिमन्यु गुप्ता*

*आगामी 5 दिसम्बर को लखनऊ में आयोजित होने वाले व्यापारी महाकुम्भ को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील*

*औरैया।* समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता बुधवार को औरैया पहुंचे, और जालौन रोड पर स्थित एक होटल में उन्होंने व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता के साथ औरैया जिला कार्यकारिणीं की समीक्षा की व आगामी 5 दिसम्बर को लखनऊ में आयोजित होने वाले व्यापारी महाकुम्भ को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से बाज़ारों में प्रचार करने की अपील कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता के साथ प्रदेश सचिव कृपा शंकर त्रिवेदी, कानपुर मण्डल के अध्यक्ष व संगठन प्रभारी हरप्रीत भाटिया व मण्डल महासचिव अकील अहमद समीक्षा व तैयारी बैठक में मौजूद रहे।
इसके पूर्व प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि आगामी 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनना निश्चित है, क्योंकि व्यापारी समाज पूर्ण रूप से सपा की सरकार बनवाने का मन बना चुका है। इस चुनाव में भाजपा की व्यापारी विरोधी नीतियों, महँगाई, अपराध, इंस्पेक्टर राज, उत्पीड़न, नोटबन्दी, जीएसटी व बगैर तैयारी के लाकडाउन से पीड़ित व्यापारी निर्णायक भूमिका निभाएंगे। भाजपा के राज में वर्ष 2020 में 11,716 व्यापारियों ने आत्महत्या की है। किसान बिल वापस लेना और पेट्रोल 10 रुपये कम करना चुनाव को देखते हुए भाजपा का हथकंडा है ,ज जो की दिखाता है की उत्तर प्रदेश के चुनाव में भाजपा अपनी हार का अंदेशा लगा चुकी है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की आगामी 5 दिसम्बर को समाजवादी व्यापार सभा द्वारा लखनऊ में व्यापारी महाकुम्भ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे।व्यापारियों का यह सबसे बड़ा जमावड़ा होगा जो कि व्यापारियों के भविष्य की रणनीति तय करेगा। व्यापारी समाज अपने सम्मान के लिए व न्याय के लिए समाजवादी पार्टी का पूर्ण साथ देने का मन बना चुका है। औरैया जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता व जिला कार्यकारिणीं की तारीफ करते हुए प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की व्यापारी महाकुम्भ में औरैया की विशेष भागेदारी रहेगी। अभिमन्यु गुप्ता ने औरैया के बाज़ारों व कस्बों में समाजवादी व्यापार सभा के प्रतिनिधियों को नियुक्ति पर ज़ोर दिया। प्रेस वार्ता के बाद सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कुछ पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिलवाते हुए आश्वासन दिया की औरैया से व्यापारी महाकुम्भ में बड़ी भागेदारी रहेगी।बाज़ारों में व्यापारी महाकुम्भ का प्रचार किया जाएगा , और हर बाज़ार से प्रतिनिधि पहुचेंगे। प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता व मण्डल अध्यक्ष हरप्रीत भटिया ने प्रतिनिधियों के समय से पहुंचने की रणनीति बनाई। प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव ओम प्रकाश ओझा, व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष इसरार भाई , नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता , सपा जिला मीडिया प्रभारी अमित यादव , जिला सचिव दीपक सबिता , वीरेंद्र महेश्वरी समीम, अरविंद , वीरेंद्र महेश्वरी , जिला उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, अनूप भोजवाल, अमित कटारिया, घनश्याम , राहुल, समीम , अरविंद, नंद किशोर, देवेंद्र पोरवाल ,सौरभ यादव, पिंटू यादव, कौशल यादव सहित समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के पदाधिकारी उप
मौजूद रहे।

About The Author