औरैया 25 जनवरी *कंचौसी नहर पुल पर टूटी रेलिंग कभी भी हो सकता बड़ा हादसा*
*कंचौसी,औरैया।* नगर के बीच से निकली नहर पुल की रेलिंग काफी दिनों से टूटी होने के कारण कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा। जिस पुल से सैकड़ों बड़े व छोटे वाहन के साथ साथ पैदल यात्री आवागमन करते है। यह पुल आजादी से पहले ब्रिटिश शासन काल द्वारा बनाया गया था जो बहुत पहले अपनी मियाद पूरी कर चुका है। लेकिन सिंचाई खंड दिबियापुर के अधिकारी जानते हुए भी अभी तक इसकी मरम्मत कराने की जरूरत नही समझ रहे है। जिस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है साथ ही इसके क्षत्रिग्रस्त हो जाने से कंचौसी जिला मुख्यालय से जुड़े दर्जनों गाँवों का आवागमन टूट सकता है पुल बनाये जाने के लिए सुभाष गुप्ता, रिशु चौहान, सतीश शर्मा, कुलदीप पोरवाल, सागर शर्मा, हर्षित गुप्ता, आदि ने सिचाई विभाग के अधिकारियों को लिखित और मौखिक अवगत कराने के बाद भी पुल की टूटी रेलिंग व पुल के ऊपर गहरे गड्ढे की भराई के लिए अवगत कराया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई। जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में सिचाई विभाग के जेई मनीष कुमार ने बताया की टूटी रेलिंग की जानकारी है मरम्मत के लिए इस्टीमेट बनाकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को भेजा गया है।
More Stories
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,