औरैया 24 नवम्बर *गांव-गांव पहुंच रही कांग्रेस की प्रतिज्ञा पदयात्राऐं*
*भाजपा सरकार पर आरोपों के हमले के साथ कांग्रेस की बताई जा रही प्रतिज्ञाएं*
*बिधूना,औरैया।* कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के निर्देशन पर बिधूना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा गांव-गांव की जा रही प्रतिज्ञा पदयात्राओं में पार्टी नेताओं द्वारा भाजपा सरकार की गलत नीतियों को जनता को बताए जाने के साथ कांग्रेस की जारी प्रतिज्ञा का प्रचार प्रसार कर कांग्रेस पार्टी के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर संभावित विधानसभा चुनाव में पुनः अपना खोया जनाधार हासिल करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। इन प्रतिज्ञा पदयात्राओं में लोगों की भारी भीड़ भी जुटती नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी के निर्देशन पर चलाई जा रही प्रतिज्ञा पदयात्राओं के तहत बिधूना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के संभावित दावेदार एवं निर्वल वर्ग कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्राएं गांव-गांव पहुंच रही हैं। बुधवार को बिधूना विधानसभा क्षेत्र के दोवा, रघुनाथपुर, रमपुरा, पटना, एरवाकटरा, बढिन, कुकरकाट, कुदरकोट, बल्लपुर, बीलपुर, करमूपुर, लज्जानगर व हरचंदापुर आदि गांव में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा पहुंची। इस मौके पर कांग्रेस नेता रविंद्र कुमार पांडे ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व अपराध चरम पर हैं। भाजपा धर्म जाति के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंक रही है, जिससे लोगों में नफरत पैदा हो रही है, और विकास ठप है। कांग्रेस ने जो 70 साल में किया वह भाजपा ने 7 साल में बर्बाद कर दिया।सरकार बनने पर सभी का कर्जा माफ होगा बिजली बिल हाफ होगा संविदा कर्मियों का नियमितीकरण होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है ऐसे में संभावित विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की बहुमत की सरकार बनेगी। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप द्विवेदी, माधव गोविंद दुबे, विनोद सेंगर, वीरेंद्र शर्मा, उदयवीर सिंह यादव, मनोज चौवे, सुल्तान त्रिपाठी , प्रदीप दोहरे , भूरे अली, पप्पू व जालिया समेत कई प्रमुख कांग्रेस नेता मौजूद थे।

More Stories
नई दिल्ली7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली7अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा