औरैया 24 नवम्बर *मेड़ के विवाद में दो पक्षों मे मारपीट,तमांचे से फायर करने का आरोप*
*अछल्दा,औरैया।* बुधवार की सुबह खेत के बीच में बनी मेड़ काटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान मौके पर पहुचें दोनों के परिजनों ने भी लाठी-डंडो से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। एक पक्ष द्वारा तमांचे से फायर करने का आरोप लगाया, वहीं सूचना पर पुलिस को मौके की ओर आता देख झगड़ा कर रहे लोग दोनों घायलों को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गये।
बुधवार सुबह थाना क्षेत्र के नगला नया गांव में रविन्द्र कुमार व औसन सिंह के बीच खेत की मेढ़ काटने को लेकर विवाद हो गया। विवाद व गाली-गलौज बढ़ने पर दोनों के परिजन लाठी-डंडे लेकर मौके पर आ गएये ,और एक पक्ष द्वारा तमाचा लहराते हुए फायर करने का भी आरोप लगाया है। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी। दोनों पक्षों में मारपीट व चीख पुकार पर तमाम ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये व थाना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया किसी काम से औरैया हैं। घटना की जांच करके कार्यवाही की जाएंगी।

More Stories
अयोध्या13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
अयोध्या13जून26*सुबह हुआ पति का अंतिम संस्कार, शाम को पत्नी ने भी तोड़ा दम; अटूट प्रेम की मिसाल बनी यह घटना।*
नई दिल्ली13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*