औरैया 22 जून *फफूंँद थाना में पुराने लावारिस वाहनों की हुई नीलामी*
*औरैया।* सोमवार 22 जून 2022 को पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में शासन की मंसा के क्रम में पुराने लावारिस वाहनों की माल खाने से निस्तारण कराने के संबन्ध में थाना फफूंँद पुलिस मय नायब तहसीलदार सदर, क्षेत्राधिकारी अजीतमल औरैया प्रदीप सिह की उपस्थित में कुल 10 मोटर साईकिलों एवं कुल 01 चार पहिया वाहनो को नीलाम कराया गया। जिसकी कीमत उक्त सभी वाहनो का मूल्यांकन रु0 46,500 आंका गया था, जिसके सापेक्ष 61 हजार रुपए नीलामी से वसूली की गयी है। उक्त धनराशि को पुलिस के सरकारी खजाने में जमा कराया जा रहा है। नीलामी कमेटी के सदस्य क्षेत्राधिकारी अजीतमल औरैया, नायब तहसीलदार सदर, थानाध्यक्ष फफूंँद,मालखाना मोहर्रिर फफूँद शामिल रहे। नीलामी में वाहनो को क्रय करने वालो में मोसीम पुत्र रहीसूद्दीन निवासी फफूद जनपद औरैया मौजूद रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर 2026 कोसी MLC नामांकन में पूर्णिया में जनसैलाब, PK बोले – यह वोट सरकार पर लगाम लगाने का है
पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर26 *पूर्णिया में DM ने लगाया जनता दरबार, 62 फरियादियों की सुनी समस्याएं
पूर्णिया बिहार 5अक्टूबर26 /*SSP का एक्शन: भवानीपुर हर्ष फायरिंग में 24 घंटे में 4 अपराधी गिरफ्तार,