औरैया 22 जनवरी *हल्की बारिश से बाजार मे सन्नाटा, गलियो मे भरा पानी*
*पूर्व में कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल व जिले के उच्चाधिकारियों से की गई शिकायत*
*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी नहर बाजार लहरापुर रोड से रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते मे रात से हो रही हल्की बारिश से गढढो मे पानी भर जाने से जगह-जगह कीचड और गंदगी फैली हुई है।साथ ही सर्द हवा और खराब मौसम से बाजारो मे सन्नाटा पसरा हुआ है। जहां आने- जाने वालो की संख्या बहुत कम दिखाई दे रही है। इससे सबसे अधिक परेशान वह छोटे दुकानदार मजदूर दिखाई दे रहे हैं, जो रोज कमाते खाते है। साथ ही पीडब्ल्यूडी द्वारा बना यह मार्ग थोड़ी बारिश मे मोहल्ले के लोगो के लिए मुसीबत बना हुआ है। जिसके लिए कई बार विभागीय अधिकारियो से मरम्मत कराये जाने की मांग के बाद भी आज तक इस का निर्माण नही कराया जा सका है। जिससे लोगो मे तीव्र आक्रोश है।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें