औरैया 17 नवम्बर *पर्यावरण को बढ़ावा: शादी समारोह में भेंट किया पौधा*
*मिशन शक्ति से जुड़ी महिलाओं ने शादी समारोह में पौधा भेंट कर शुरू की अनोखी मुहिम*
*औरैया।* कोरोना काल के बाद पुनः शादी विवाह के कार्यक्रम में रौनक लौटने लगी है। इस दौरान मिशन शिक्षण संवाद से जुड़ी अध्यापिकाओं ने शादी समारोह में एक अनोखी पहल शुरू की है। मिशन शक्ति की बहनों ने इस अवसर को प्रकृति के सन्देश के साथ जोड़ कर नव दंपति को नव जीवन के साथ पौधा भेंट कर उसके संरक्षण की नई जिम्मेदारी भी दी।
पर्यावरण संरक्षण के लिए हर विशेष कार्यक्रम में भेंट के रूप में पौधा देने की परंपरा को निभाती आ रही गौरी गंगा प्रसाद की अध्यापिका अनीता शर्मा ने अनुपम , सुमन (प्रधानध्यापक) प्राथमिक विद्यालय सल्हापुर की छोटी बहन रुपाली के विवाह के अवसर पर अपनी शक्ति बहनों के साथ उपस्थित हो आशीर्वाद के साथ वैवाहिक भेंट स्वरूप पाम और क्रिसमस ट्री का पौधा भी दिया। इसके साथ ही इस नव शुरुआत के साथ पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प भी कराया।
सभी शक्ति बहनों ने हर किसी वैवाहिक कार्यक्रम में इस तरह से पौधा भेंट कर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी की नायाब पहल की है। इस अवसर पर मिशन शक्ति की बहनें अनपुम सुमन, सपना, पूनम सेन और प्रीति सोनी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मिशन शिक्षण संवाद से जुड़ी अध्यापिका सपना ने कहा कि आज प्रदूषण के चलते हम लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है। आने वाले समय में बढ़ते प्रदूषण से गांव में भी रहना मुश्किल हो सकता है। शहर के लोग तो आज भी दूषित प्रदूषण के कारण सांस लेने में भी मास्क का प्रयोग कर रहे है। हमें अपने चारों ओर पर्यावरण की शुद्धता का विशेष ध्यान रखना है। हम लोग बेटी की जरूरत का सभी समान दहेज में देते हैं, लेकिन आज हम सभी के लिए पर्यावरण में शुद्धता रखना भी जरूरी है। इस लिए उन लोगों द्वारा उपहार स्वरूप पौधा दान की मुहिम शुरु की गई है।

More Stories
मथुरा 31 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस एवं रिवार्डेड टीम व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में इनामी अपराधी गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान चला
मथुरा31अगस्त26* ‘मिशन शक्ति’ केंद्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर महिला कर्मियों को मिली ‘गुड एंट्री’*