[11/16, 6:20 PM] Ram Prakash Upaajtak: *17 नवम्बर तक होगा निशुल्क खाद्यान्न वितरण*
*औरैया 16 नवम्बर ।* जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत निशुल्क खाद्यान्न के वितरण की तिथि 15 नवंबर से बढ़ाकर 17 नवंबर तक कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण की तिथि 15 नवंबर ही रहेगी परंतु 17 नवंबर तक कार्ड धारकों को पोर्टेबिलिटी से खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
[11/16, 6:20 PM] Ram Prakash Upaajtak: *कोविड-19 से मृतकों के परिजन को मिलेगी 50 हजार की सहायता धनराशि – एडीएम*
*अनुग्रह सहायता धनराशि प्राप्त करने हेतु परिजन प्राप्त करें आवेदन फॉर्म – एडीएम*
*औरैया।* अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि शासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से मृत व्यक्तियों के निकटतम परिजन को सहायता धनराशि उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। अपर जिला अधिकारी ने बताया कि यदि जनपद के ऐसे व्यक्ति जो जनपद का मूल निवासी रहे हो और उसकी मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण से हुई हो, तो उनके निकटतम परिजन को 50 हजार रूपये की अनुग्रह सहायता धनराशि उपलब्ध कराई जानी है। अपर जिलाधिकारी से ऐसे मृतकों के निकटतम परिजन से अनुरोध किया है कि वह अनुग्रह सहायता धनराशि प्राप्त करने हेतु जिलाधिकारी कार्यालय औरैया में स्थित आपदा कंट्रोल रूम कमरा नंबर 11 में आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं।

More Stories
मथुरा 31 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस एवं रिवार्डेड टीम व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में इनामी अपराधी गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान चला
मथुरा31अगस्त26* ‘मिशन शक्ति’ केंद्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर महिला कर्मियों को मिली ‘गुड एंट्री’*