*शादी का झांसा देकर युवक बनाता रहा शारीरिक संबंध*
*औरैया।* सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडि़त युवती ने 25 अक्तूबर 2021 को महिला थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें उसने बताया कि फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी एक युवक उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस पर उसने कई बार विरोध भी जताया। पीडि़ता ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन 30 अगस्त 21 को उसका प्रेमी उसे इटावा कचहरी ले गया। जहां कोर्ट मैरिज के कूट रचित फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर मुझसे शादी करने का यकीन भी दिला दिया। वहां से वह उसे अपने घर न ले जाकर अपनी बहन के घर ले गया। वहां पर भी वह उसके साथ गलत काम करता रहा। उसके बाद उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इस मामले में पीडि़ता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसमें पुलिस ने आरोपी को थाना में बुलाया। जहां आरोपी व उसके परिजनों से बातचीत के बाद मामला मेडिएशन को लगाया गया था। इस प्रकरण में महिला थाना से दिए गए प्रार्थना पत्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्री-लिटिगेशन मेडिएशन के लिए विपक्षी प्रेमी को नोटिस देकर सुलह-समझौते का प्रयास किया गया था। जिसमें काफी प्रयास के बाद भी दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता नहीं हो सका। इसके बाद प्राधिकरण सचिव दिवाकर कुमार ने पीडि़ता के प्रार्थना पत्र को अग्रिम कार्रवाई के लिए महिला थाने को वापस भेज दिया है। जिसमें महिला थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र पर नियमानुसार कार्रवाई करने की छूट दे दी है। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष प्रीती सेंगर ने बताया कि इस प्रकरण की जानकारी की जा रही है। जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
कटनी23अगस्त26*कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर*
रीवा23अगस्त26*आबकारी विभाग के आठ उप निरीक्षक बने सहायक जिला अधिकारी
रीवा33अगस्त26*समान थाना रतहरा में 15 लाख की चोरी का हुआ खुलासा, मामला फर्जी निकला,