*बाइक सवारों ने युवक को मारपीट कर किया घायल*
*औरैया।* मोहल्ला तिलक नगर निवासी भोलू द्विवेदी पुत्र अवधेश द्विवेदी शुक्रवार की रात अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी वहां चार बाइकों से आए 10 लोगों ने उसके लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के घरों से लोग बाहर निकले। अचानक से लोगों को आता देख बाइक सवार धमकी देकर भाग निकले। इस बीच मोहल्ले के लोगों ने उनका पीछा कर पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन दबंग भागने में सफल रहे। रात में ही घायल युवक के पिता अवधेश ने पुत्र को लहूलुहान हालत में 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया गया। शनिवार को पिता अवधेश ने कोतवाली पुलिस को पुत्र को मारपीट कर घायल करने को लेकर आरोपी गोलू दुबे, मयंक, देबू, आर्यन, प्रखर के अलावा पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पिता की तहरीर पर पांच नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि मारपीट की घटना के सीसीटीवी फुटेज में भी मिल गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

More Stories
कटनी23अगस्त26*कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर*
रीवा23अगस्त26*आबकारी विभाग के आठ उप निरीक्षक बने सहायक जिला अधिकारी
रीवा33अगस्त26*समान थाना रतहरा में 15 लाख की चोरी का हुआ खुलासा, मामला फर्जी निकला,