औरैया 11 अक्टूबर *भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत*
*दिबियापुर,औरैया।* मंगलवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से आए अप नेता जी एक्सप्रेस से उतरे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय विनायक जोशी का भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने पगड़ी पहनाकर व शालार्पण व मालार्पण कर जोरदार स्वागत किया । पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने सभी से परिचय प्राप्त कर व हालचाल पूछकर कुछ देर रुककर वह औरैया ब्लाक के गांव तिलकपुर में एक निजी कार्यकम में भाग लेने के लिए चले गये। पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ से अपील की कि वह आगामी नगर निकाय चुनाव में जिले से ज्यादा से ज्यादा नगरों में भाजपा से जो भी प्रत्याशी उतारा जाय और उसे जिताने के लिए सभी एकजुट होकर अभी से मेहनत करने में लग जाय। स्वागत करने वालो में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अवधेश शुक्ला, भाजपा जिला महामंत्री शिव सिंह भारतीय, जिला मंत्री विशाल शुक्ला, भाजपा के पूर्व जिला महामज्ञी सर्वेश कठेरिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विजय सविता, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कन्हैया पांडेय, राजा ठाकुर,मिक्की दुबे,श्री राम सेना के जिलाध्यक्ष आशीष दुबे ,श्रद्धा चौहान क्षेत्रीय सदस्य महिला मोर्चा आदि है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया का मखाना अब विश्वस्तरीय, एमएसपी पर जारी है चर्चा ! दिलीप संघाणी*
कौशाम्बी6अगस्त26*उप जिलाधिकारी ने ग्राम हिसामपुर परसखी में भूमि विवाद की 10 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण*
सुल्तानपुर6अगस्त26*लाखीपुर ( दूबेपुर ब्लॉक)गांव में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी के आरोप, विभाग से जांच की मांग*