February 5, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 06 अगस्त *ग्राम पंचायत जैतापुर प्रधान ने वितरित किए एक सैकड़ा तिरंगा*

औरैया 06 अगस्त *ग्राम पंचायत जैतापुर प्रधान ने वितरित किए एक सैकड़ा तिरंगा*

औरैया 06 अगस्त *ग्राम पंचायत जैतापुर प्रधान ने वितरित किए एक सैकड़ा तिरंगा*

*तिरंगा फहराने के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें त्यौहार-अभिषेक यादव*

*औरैया।* अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को विकासखंड औरैया क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैतापुर में ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव के नेतृत्व में ग्रामीणों को करीब एक सैकड़ा तिरंगा वितरित किये गये। इसके साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को घर-घर तिरंगा लगाने के लिए अपील की गई तथा आने वाले त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के लिए आवाहन किया गया। इसके अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ग्राम पंचायत जैतापुर में शनिवार को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। ग्राम प्रधान अभिषेक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव घनश्याम मोहन पटेल के नेतृत्व में लगभग एक सैकड़ा ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण किया है। इसके अलावा उन्होंने एवं ग्राम पंचायत सचिव ने ग्रामीणों को व्यापक तौर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर घर-घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया है। इसके अलावा ग्रामीणों को केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया है ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के उपरांत सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करने को कहा है। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव नई ग्रामीणों से पुरजोर अपील करते हुए कहा कि 15 अगस्त का पर्व सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। जिससे गंगा जमुनी तहजीब कायम रह सके। इसके अलावा आपसी भाईचारा को कायम रखते हुए मिलजुल कर त्योहारों को मनाए। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव ने केंद्र की माननीय मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार के विकास कार्यों की ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी है। ग्रामीणों ने घर- घर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का संकल्प लिया है। तिरंगा कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से पंचायत सदस्य , आकाश कुशवाहा, मोहित राठौर , राकेश चौधरी , संजय संजय दुबे , नारद सिंह , मनोज कुशवाहा , रोजगार सेवक सूर्य प्रकाश सिंह व कंप्यूटर ऑपरेटर देवेंद्र कुमार कुशवाहा के अलावा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.