औरैया 03 दिसम्बर *मनरेगा में काम कर रहे मजदूर की अचानक मौत*
*फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम सिंग्लामऊ में घटी घटना*
*औरैया।* विकासखंड भाग्यनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंग्लामऊ में शुक्रवार की सुबह मनरेगा के अंतर्गत काम कर रहे एक मजदूर की अचानक मौत हो गई। जिससे मौजूद मजदूरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तथा मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के ग्राम सिंग्लामऊ में शुक्रवार की सुबह ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा के अंतर्गत कार्य कराया जा रहा था। उसी समय गांव के ही मनरेगा मजदूर महेश चंद्र उम्र करीब 52 वर्ष पुत्र सरमन लाल काम कर रहा था। तभी उसकी अचानक हालत बिगड़ गई , और वह जमीन पर गिर पड़ा। यह नजारा देखकर काम कर रहे अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। साथी मजदूरों ने जब उसे उठाया तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ गये थे। घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई , वही परिजन भी मौके पर पहुंच गये। इसके साथ ही इस आशय की सूचना ग्रामीणों द्वारा दूरभाष के माध्यम से थाना पुलिस को दी गई। जिस पर हलका इंचार्ज उदयवीर सिंह मय हमराह प्रमोद कुमार बंसल एवं चीता पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंच गये। जहां पर उन्होंने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह चिचौली भेज दिया। मनरेगा मजदूर की मौत से परिजनों में कररुण क्रंदन गूंज रहा था। आपको बताते चलें कि मृतक की 4 बेटियों में तीन की शादी हो चुकी है। वही उसका इकलौता पुत्र अविवाहित है। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई है। मृतक की पत्नी कुसुमा देवी ने अपने पति की मौत के संबंध में थाना पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।

More Stories
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
*बांदा 12जून 26*मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न **