March 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया ०३ फ़रवरी*कुछ लोग मेरी छवि को खराब करना चाहते हैं प्रभाकर पांडे

औरैया ०३ फ़रवरी*कुछ लोग मेरी छवि को खराब करना चाहते हैं प्रभाकर पांडे

औरैया03फरवरी*कुछ लोग मेरी छवि को खराब करना चाहते हैं प्रभाकर पांडे

औरैया। गालीबाज बीजेपी नेता प्रकरण में सपा प्रत्याशी का नाम शामिल कर चुनाव में छवि धूमिल कर चुनाव हराने की मंशा पर सपा प्रत्याशी ने विरोधियों की साजिश बताई है। छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ उन्होंने मानहानि का मुकदमा करने की बात कही है। गालीबाज नेता के प्रकरण से उनका कोई संबंध नहीं है। वह अपने निजी काम से कोतवाली गए हुए थे। वहां किसी बात को लेकर वार्ता चल रही थी।
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रभाकर पांडे ने कहा कि उपरोक्त प्रकरण में उनका नाम शामिल करना नितांत गलत है। यदि कोई उनकी छवि को खराब करने का प्रयास करेगा , तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे। कहा कि वह कानपुर देहात से समाजवादी पार्टी से सिकंदरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद कानपुर देहात विधानसभा सिकंदरा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रभाकर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों वह अपने निजी काम से कोतवाली गए हुए थे। जहां पर किसी बात को लेकर चर्चा चल रही थी। गालीबाज नेता से उनके किसी प्रकार के कोई संबंध नहीं है। कहा कि कुछ लोग उनकी छवि को धूमिल करने के लिए षड्यंत्र करते हुए गलत अफवाह फैला रहे है। उनकी छवि को धूमिल करने वालों के खिलाफ वह मानहानि का मुकदमा पंजीकृत कराएंगे।

Taza Khabar