July 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उत्तर प्रदेश20जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें...................!!*

उत्तर प्रदेश20जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*

उत्तर प्रदेश20जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*

➡लखनऊ, AAP पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न, महिला प्रदेश अध्यक्ष छवि यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बैठक में लिया हिस्सा, 75 जिलों के जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के दिए निर्देश, आज पूरे यूपी में AAP कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन

➡लखनऊ, लखनऊ में हो रही तेज़ बारिश, बारिश के चलते मौसम हुआ सुहाना, मौसम विभाग ने बारिश की दी चेतावनी, कई जिलों में आंधी बारिश की दी चेतावनी

➡लखनऊ, पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने की CM से मुलाकात की, वक्फ घोटाले की SIT जांच की मांग की, जनपदवार SIT जांच कराने की मांग की, विशेष ऑडिट कराने की भी मांग की, वक्फ संपत्तियों की जांच पर दिया जोर

➡लखनऊ, जौहर विश्वविद्यालय को लेकर आज होगा प्रदर्शन, विधानसभा के सामने प्रदर्शन करेंगे सपा कार्यकर्ता, यूथ फ्रंटल के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल होंगे, आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन का ऐलान, 9:30 बजे विधानसभा के सामने जुटेंगे कार्यकर्ता

➡अयोध्या, राम धन गबन मामले में आज अहम दिन, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई, SIT सौंप सकती है जांच रिपोर्ट, शासन ने जांच पूरी करने के निर्देश दिए थे, 15 जुलाई तक जांच के निर्देश दिए थे, SIT ने जांच के लिए अतिरिक्त समय मांगा था, विजय विश्वास पंत के नेतृत्व में हो रही जांच, 15 जून से एसआईटी ने जांच शुरू की थी, 22 जून को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी गई थी, प्रारंभिक रिपोर्ट में चोरी का खुलासा हुआ था, रिपोर्ट में 70 बार चोरी का खुलासा हुआ था, रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज हुई, 8 नामजद, 1 अज्ञात पर FIR दर्ज हुई, पुलिस 8 आरोपियों को पकड़ चुकी है, आरोपियों की संपत्तियों की भी जांच जारी है, चंपतराय, अनिल मिश्रा ने ट्रस्टी पद से इस्तीफा दिया, पुरानी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं मिली, जांच का दायरा बढ़ने से रिपोर्ट में देरी हुई

➡रामपुर, रस कथा में 3 महिलाओं की सोने की चेन गायब, CCTV के बोर्ड लगे, मौके पर कैमरे नहीं मिले, 2 घंटे तक चली चेन की तलाश, नहीं मिला सुराग, नगर कोतवाली के उत्सव प्लेस की घटना

➡रायबरेली, खड़े डीसीएम से टकराईं दो बाइक,3 युवक घायल, हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन लेकर फरार, बछरावां थाना क्षेत्र की घटना

➡रायबरेली, पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, भैंस चोरी के मामले में वांछित था अभियुक्त, कब्जे से नगदी, मोबाइल, पिकअप हुई बरामद

➡अमेठी, जमीनी विवाद में युवक की हत्या, खेत से लौटते समय घात लगाकर हमला, धारदार हथियार से किया ताबड़तोड़ वार, गोमती नदी किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने भाई पर लगाया हत्या का आरोप, जमीनी विवाद को बताया हत्या की वजह, मुसाफिरखाना कोतवाली के भद्दौर का मामला

➡रायबरेली, नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मारपीट का मामला, पुलिस ने आरोपी कौशल को किया अरेस्ट, पीड़िता की मां की तहरीर पर दर्ज हुआ था केस, सलोन कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

➡अमेठी, बुजुर्ग की हत्या के मामले में नया विवाद, सीओ, शिवरतनगंज SHO के बयानों में विरोधाभास, शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं- सीओ दिनेश, परिजनों ने सिर पर वार का दावा किया, गौशाला से अस्पताल पहुंचाया गया था मृतक, परिजनों ने मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप, गौशाला में मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप, शिवरतनगंज थाना क्षेत्र का मामला

➡बाराबंकी, सीएम योगी का आज बाराबंकी दौरा, 10.55 बजे श्री लोधेश्वर महादेवा धाम पहुंचेंगे, 542.41 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास, 82 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण/शिलान्यास, लाभार्थियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ, श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे, मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे, दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा CM करेंगे प्रस्थान

➡संभल, बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत, बहजोई कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡अयोध्या, राम धन गबन मामला, टिन्नू और मनीष से 39 घंटे तक पूछताछ, पुलिस रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे, एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद, एक अर्टिगा कार भी पुलिस ने जब्त की, स्वर्गद्वार, दुर्गापुरी हॉस्टल में तलाशी, नकदी मिलने की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि नहीं, रिमांड पूरी होने पर दोनों जेल भेजे गए, 8 आरोपियों से पूछताछ में बड़ी बरामदगी, सोने के महंगे आभूषण मिले, प्रॉपर्टी और निवेश के दस्तावेज बरामद, ब्याज पर बांटे गए पैसों का हिसाब मिला, शेयर मार्केट निवेश से जुड़े दस्तावेज भी बरामद

➡मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर दौरे पर आज मुख्य सचिव, डीजीपी, शिव चौक पर कावड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण करेंगे, कांवड़ मार्ग निरीक्षण कर अधिकारियों संग मीटिंग, मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल के दौरे पर अलर्ट, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में करेंगे निरीक्षण

➡देहरादून, देहरादून में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, 20 जुलाई को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित, सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश

➡दिल्ली, आज से संसद का मानसून सत्र शुरू, सुबह 11 बजे शुरू होगी कार्यवाही, 13 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामे के आसार, NEET पेपर लीक पर संसद में हंगामा तय, विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में

➡दिल्ली, आज दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा, संसद के मॉनसून सत्र के चलते डायवर्जन, संसद भवन के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, भारी वाहनों की आवाजाही पर रहेगा प्रतिबंध, कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, रफी मार्ग और संसद मार्ग से बचने की सलाह, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आज़ाद रोड प्रभावित, अशोक रोड, रायसीना रोड पर भी ट्रैफिक अलर्ट, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग पर डायवर्जन संभव, रकाब गंज गुरुद्वारा रोड पर भी ट्रैफिक प्रभावित, दिल्ली पुलिस की सलाह-घर से समय लेकर निकलें

➡अमेरिका, स्पेन ने जीता फीफा वर्ल्ड कप, फेरन टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल किया, स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया, फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन ने हराया, स्पेन ने 16 साल बाद जीता वर्ल्ड कप

———————————————————————————–