ब्रेकिंग न्यूज़
आगरा28नवम्बर2022*सीएम के आगमन पर पसमांदा मुस्लिम लोगो ने, अशफाक सैफी के नेतित्व मे निकाली रैली*
आगरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर को राजकीय वायुयान से खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां से पहले मैनपुरी गए। वहां से चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वापस आगरा आए। कार्यक्रम स्थल पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी और भाजपा नेताओं ने सीएम योगी का स्वागत किया। उन्हें पुष्पमाला पहनाई। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने बताया की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आगरा को 487.67 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने तारघर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 88 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके बाद प्रबुद्धजन सम्मेलन और जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंत्री, विधायक, मेयर और भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
और उन्होंने बताया की इस दौरान आगरा मे सैकड़ो पसमांदा मुस्लिम समाज के लोगो ने अशफाक सैफी के नेतित्व मे एक विशाल रैली का आयोजन किया गया और योगी जिंदाबाद व योगी-योगी के नारे लगाए। रैली मे भाजपा के प्रति पसमांदा मुस्लिम लोगो ने अपनी गहरी निष्ठा पेश की, जिसमे मुसलमानों को भाजपा से जोड़ने का एक सन्देश देने का कार्य किया गया,इस दौरान रैली मे प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य इरफ़ान कुरैशी, मण्डल अध्यक्ष डॉ आजाद खान, मण्डल उपाध्यक्ष सलीम खान अब्बास, रहीश कुरैशी, पप्पू अब्बासी, बिलाल उस्मानी, आरिफ खान, जाहिद वारसी, सत्तार उस्मानी, रिजवान कुरैशी, राजू कुरैशी, मोटू खान, बिलाल अंसारी, गुलफाम अली, आदि कई लोग मौजूद रहे।

More Stories
नैनीताल29अप्रैल26*जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, ईलाके में दहशत,
नैनीताल लालकुआं29अप्रैल26* 34वीं बटालियन आईटीबीपी में खुला आंचल मिल्क पार्लर,
लालकुआँ29अप्रैल26*प्रधान विवाद में बड़ा उलटफेर: