आगरा25जून*सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल शुरू हो गई दशहरा घाट पर सफाई
आगरा। अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण एक्टिविटस के ट्वीट के बाद हरकत में जिला प्रशासन। दशहरा घाट पर चल रहा सफाई अभियान। लगातार उठाया जा रहा कूड़ा।
ताजमहल घूमने आई पर्यटक लिसीप्रिया कंगुजम के ट्वीट के बाद आखिरकार नगर निगम की कुंभकरण की नींद खुल ही गई। नगर निगम की ओर से ताजमहल के पीछे दशहरा घाट यमुना किनारे पर सफाई अभियान शुरू करा दिया गया है। लगातार इस घाट की सफाई की जा रही है, जिससे पर्यटकों को दशहरा घाट पर गंदगी से दो चार ना होना पड़े। ताज की खूबसूरती में कोई दाग ना लगे।
हाथ में पोस्टर लेकर किया था ट्वीट
अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण एक्टिविटस लिसिप्रिया ने ताजमहल के पीछे यमुना नदी के पास पड़ी गंदगी को लेकर एक फोटो अपने टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया था। लिसिप्रिया द्वारा हाथ में पकड़े हुए पोस्टर पर लिखा हुआ था “ताजमहल की खूबसूरती के पीछे प्लास्टिक प्रदूषण है। यह फोटो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय प्रशासन सालों से सोया हुआ था, उसकी नींद खुल गई। नगर निगम ने यहां पर सफाई अभियान शुरू कर दिया। गंदगी को लेकर अपने बचाव में अपनी प्रतिक्रिया भी जारी कर दी।
ये बोले लोग
इस पूरे मामले को लेकर मून ब्रेकिंग की टीम ने जब दशहरा घाट का दौरा किया और वहां रहने वाले स्थानीय लोगों से वार्ता की तो उनका कहना था कि ताजमहल के पीछे यमुना नदी और उसके घाट पर बहुत गंदगी है। यहां कूड़े का अंबार लगा रहता है लेकिन कोई भी जिम्मेदार लोग यहां कभी नहीं आते हैं। ताजमहल के पीछे यमुना नदी घाट पर गंदगी का अंबार लगा है। यह भी मामला उस समय सुर्खियों में आया,

More Stories
हरिद्वार20अगस्त2026*हरिद्वार तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आंदोलनकारियों का सम्मान
उत्तर प्रदेश20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उत्तर प्रदेश20अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*