आगरा16मार्च*ताज महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, मुक्ताकाशीय मंच पर ये कलाकार सजायेंगे महफ़िल
. आगरा 20 मार्च से ताज महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है और उसकी तैयारियां अंतिम चरणों मे चल रही है। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने ताज महोत्सव में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार कर ली है। इस बार शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर भी कई कार्यक्रम होंगे तो वहीं उभरते गायक अमित मिश्रा भी अपने सुरों से महफ़िल सजाएंगे। बॉलीवुड नाइट में बी. पराक धमाल मचाएंगे। आगरा किले में असलम साबरी की कव्वालियां गूंजेंगी। दिवंगत लता मंगेशकर और बिरजू महाराज हरिहरन याद में कार्यक्रम होंगे।
ताज महोत्सव 20 से 29 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इसके कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। महोत्सव में भारत रत्न लता मंगेशकर, पं. बिरजू महाराज, ऋषि कपूर और बप्पी लहरी को याद किया जाएगा। शुरुआत पं. बिरजू महाराज को समर्पित पं. जयकिशन महाराज की प्रस्तुति से होगी। 23 मार्च की शाम लता मंगेशकर, ऋषि कपूर व बप्पी लहरी को समर्पित रहेगी। उपनिदेशक पर्यटन राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि ताज महोत्सव में होने वाले लगभग सभी कार्यक्रम फाइनल हो चुके हैं।
शिल्पग्राम में ये होंगे कार्यक्रम
20 मार्च पं. बिरजू महाराज को समर्पित प्रस्तुति पं. जयकिशन महाराज द्वारा। बॉलीवुड सिंगर अमित मिश्रा।
21 मार्च श्रेय खन्ना डांस ग्रुप (अमेरिका गाट टैलेंट), कबीर कैफे बैंड।
22 मार्च कामेडी नाइट में सुनील पाल, राजन श्रीवास्तव, एहसान कुरैशी
23 मार्च ट्रिब्यूट टू लता मंगेशकर, ऋषि कपूर व बप्पी लहरी, संजीवनी भेलांदे दिवाकर (सारेगामा), संदीप बत्रा (इंडियन आइडल), प्रियंका वैद्य (सारेगामा)।
24 मार्च फोक नाइट।
25 मार्च स्वराग बैंड।
और अधिक जानकारी आगरा ताज महोत्सव वेबसाइट पर उपलब्ध

More Stories
साम्बा11 मई26*भारत और पाकिस्तान के बीच वार्तालाप से हो कश्मीर समस्या का हल: एन डी पी एफ
हरदोई11मई26*पिहानी गौखरिका गांव में चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ में दो घायल।
पानीपत11मई26* घरेलू कलह से परेशान बुजुर्ग दंपति ने दी जान, बहू पर मारपीट के आरोप