अलीगढ़28दिसम्बर*कांग्रेस पार्टी के प्रतिज्ञा सम्मेलन में उमड़े जनसैलाब में महिला शक्ति की विशेष भागीदारी*
अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी की महासचिव प्रभारी उ0प्र0 माननीया प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में “कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन” आयोजित किये जा रहे हैं इसी क्रम में आज अलीगढ़ 75 कोल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत कमालपुर रोड स्थित ग्राम पानखानी के “पंतजी फार्म हाउस” में एक विशाल “कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन” हुआ। इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में ग्रामीण नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस प्रतिज्ञा सम्मेलन की विशेषता यह थी कि इस कार्यक्रम में महिला शक्ति का प्रभावशाली प्रर्दशन देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रगान से प्रारम्भ हुआ। इस दौरान सम्मेलन में उपस्थित प्रत्येक महिला पुरूष ने खड़े होकर राष्ट्रगान गाया और अपनी राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। मुख्य वक्ता के रूप मे उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल जी पूर्व विधायक ने अपने संबोधन मे कहा कि भाईयों देश में वर्तमान समय में जो मंहगाई का आतंक दिखाई दे रहा है उसके लिये देश की वर्तमान नरेन्द्र मोदी सरकार है क्योंकि डीजल, पैट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में जो आग लगी है वो भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी की देन है। ये सरकार टैक्सों वाली सरकार है और जनता पर प्रतिदिन नित नये टैक्स लगाकर अपना खजाना भर रही है। उसे जनता की कठिनाईयों से कोई सरोकार नही है। सरकार की खामियां या तो दबा दी जाती है और यदि कोई खामी उजागर होती है तो उसके लिये देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की प्रदेश सरकारों के मुख्यमंत्री उसके लिये तत्काल आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू के ऊपर दोषारोपण करते हैं। नेहरू जी का व्यक्तित्व इतना ऊँचा था कि देश के वर्तमान शासक दल का काई भी नेता उनका मुकाबला नही कर सकता। भाईयों किसी से एक बार गलती होती है तो वो नादानी कही जाती है और कोई व्यक्ति जानबूझ कर दोबारा गलती दोहाराता है तो वो उसकी मूर्खता होती है। इसलिये आप लोग जो भी निर्णय करें अपने हितों को ध्यान में रखते हुये सोच समझकर करें। इस अवसर पर विवेक बंसल ने माननीया प्रियंका गांधी जी द्वारा महिलाओं, किसानों और मजदूर वर्ग की भलाई के लिये जो प्रतिज्ञायें की हैं उनको पढ़कर बताया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य वक्तागणों में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती रूही जुबैरी, शालिनी चैहान, रेखा शर्मा, उ0प्र0 कांग्रेस कमैटी के प्रदेश सचिव व अलीगढ के सहप्रभारी मुकेश धनगर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश शर्मा, डूंगर सिंह, डा0 मुर्कम खान, रामकुमार शर्मा, डा0 वंटी, साबिर अहमद, उमेश कुमार ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में ज़िला कांग्रेस कमैटी के अध्यक्ष ठा0 संतोष सिंह एडवोकेट, महानगर कांग्रेस कमैटी के अध्यक्ष सलाउददीन वसी ने सम्मेलन में उमडें भारी जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में श्रीमती राजकुमारी, जाहिदा वेगम, रोशनी कुमारी, अनुराज सिंह हनी, विनीश तौमर, अरमान खान, योगेन्द्र टैलर, होडिल सिंह बघेल, संजय बघेल, ब्रजमोहन उपाध्याय, अजय बघेल, राकेशदेशराजन, पवन सिंह तौमर, प्रबल प्रताप सिंह, रौताश सिंघल, भगवती प्रसाद, राजवीर शर्मा, मुकेश दुबे, अरविन्द चाचा, ठा0 सोमवीर सिंह, शिवकुमार, बिरजू जाटव, प्रदीप रावत, संतोष नौटियाल, संतोष मिश्रा, रमेश राना, यतेन्द्रपाल सिंह, अशोक कुशवाह, सोनपाल कुशवाह, मूंगीराम बाबा, सत्यप्रकाश सविता, ठा0 दिनेश सिंह, रज्जाक खान, एम0ए0 रजा, सचिन शर्मा, यतेन्द्र प्रधान, अंचित तौमर, अमित तौमर, ठा0 सतीश सिंह प्रधान, ठा0 विनोद सिंह, राजू लंकेश, पुष्पेन्द्र सिंह जादौन सहित हजारों महिला एवं पुरूषों की उपस्थित थी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
उन्नाव18अगस्त26*संगीत महासंग्राम में मिलेगा प्रतिभाओं को भरपूर मौक़ा, सिंगिंग डांसिंग मॉडलिंग की होगी आजमाइश
मुगलसराय18अगस्त26*AICC पर्यवेक्षक श्री अली अहमद संगठन मजबूती की चर्चा हेतु मुगलसराय पहुँचे
प्रयागराज18अगस्त26*पीआरडी जवानों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, मानदेय बढ़कर ₹600 प्रतिदिन*