August 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की महत्वपूर्ण खबरें

अयोध्या3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की महत्वपूर्ण खबरें

अयोध्या3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग

अयोध्या।
संसद परिसर में कांग्रेस सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा पहनकर किए गए प्रदर्शन का विवाद लगातार गहराता जा रहा है।

दो दिन पहले अयोध्या में संतों ने विपक्ष के नेताओं के पोस्टरों पर जूते-चप्पल चलाकर विरोध प्रदर्शन किया था।

उस प्रदर्शन में सपा सांसद अवधेश प्रसाद के पोस्टर पर भी जूते-चप्पल चलाए गए थे।

इसी के विरोध में आज सपा कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद,सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव और लीलावती कुशवाहा ने किया।

सपा नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

अजीत प्रसाद ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं द्वारा भी सनातन का अपमान किया गया, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के स्वागत के दौरान हनुमान जी का प्रतीकात्मक नृत्य कराया गया था और अनुराग ठाकुर के भगवा पहनकर मांसाहार करने का भी मुद्दा उठाया।

अजीत प्रसाद ने दावा किया कि अवधेश प्रसाद के पोस्टर पर जूते-चप्पल इसलिए चलाए गए क्योंकि वह दलित समाज से आते हैं।

उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में दलित समाज भाजपा को इसका जवाब देगा।
[03/08, 16:33] +91 87380 48060: ब्रेकिंग

अयोध्या।
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में कुबेर टीला पर ट्रस्टी महंथ दिनेन्द्रदासजी ने अर्चकों के साथ भगवान रुद्र का अभिषेक किया। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के ईशान कोण (उत्तर -पूर्व)पर स्थित शिव मंदिर में आज शिवलिंग का आकर्षक श्रृंगार किया गया।सावन के पहले सोमवार को प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
[03/08, 16:33] +91 87380 48060: ब्रेकिंग

अयोध्या।
थाना इनायत नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

फर्जी वीजा बनाकर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश मद्धेशिया (28 वर्ष) के रूप में हुई।

आरोपी देवरिया जनपद के थाना रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम महराजगंज का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी को महराजगंज जनपद के थाना फरेंदा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी 2 अगस्त 2026 को आनंद नगर, औद्योगिक नगर वार्ड नंबर-7 से हुई।

आरोपी पर फर्जी वीजा तैयार कर लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप है।

विदेश भेजने का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम वसूलने की शिकायत थी।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है।

आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मामले की आगे की जांच जारी है।

Taza Khabar