उत्तर प्रदेश3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ: लोहिया संस्थान में जोरदार प्रदर्शन हुआ। MBBS छात्रों और इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने अन्य राज्यों की तुलना में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की।
➡ लखनऊ: चौक में स्कूल वैन में तोड़फोड़ के मामले में अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चौक पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस तोड़फोड़ करने वालों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
➡लखीमपुर: अराजकतत्वों द्वारा मंदिर की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है। मूर्ति खंडित करने के साथ घंटे भी चोरी किए गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामला मैगलगंज क्षेत्र के खरेहना गांव का है।
➡ रायबरेली: दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। महिला शबनम समेत कई लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। शिकायत पर पीड़ित पक्ष को ही चौकी में बैठाने का आरोप है। पीड़ित पक्ष पर कार्रवाई का दबाव बनाया जा रहा है। मामला जहानाबाद स्थित मस्तान नगर का है।
➡ अलीगढ़: गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। मरीज को रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। बघेल अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा किया गया। CMO आरएन सिंह ने 3 सदस्यीय टीम बनाकर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। कमी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामला थाना क्वार्सी क्षेत्र के बघेल हॉस्पिटल का है।
➡ रामपुर: पुलिस ने 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की स्मैक बरामद की गई। 473 ग्राम स्मैक और 2130 ग्राम स्मैक कट पाउडर बरामद हुआ। घेराबंदी कर पांचों तस्करों को दबोचा गया। गिरफ्तारी मिलक-बिजनौर रोड स्थित पुल निर्माण के पास से हुई। आरोपी फाजिल, कासिम, जावेद उर्फ पोटा, फरमान और इमरान को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
➡ गाजीपुर: शूटर अंगद राय की पत्नी की संपत्ति कुर्क की गई है। मुख्तार गैंग के शार्प शूटर अंगद राय की पत्नी सरिता की 9.50 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क हुई है। पुलिस ने कार्रवाई की लाइव मुनादी कराई। कार्रवाई मुहम्मदाबाद क्षेत्र में की गई।
➡ झांसी: मेडिकल कॉलेज के MBBS इंटर्न्स ने प्रदर्शन किया। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न्स ने प्रदर्शन किया। इंटर्न्स ने कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। समय पर भुगतान और AIIMS के बराबर स्टाइपेंड देने की मांग की गई। मामला महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज का है।
➡ कानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी का शव मिला है। घर के कमरे में व्यापारी का शव मिला। बदबू आने पर किरायेदार ने पुलिस को सूचना दी। व्यापारी की मौत 3-4 दिन पहले होने का अनुमान है। मामला बर्रा थाना क्षेत्र के विश्व बैंक इलाके का है।
➡ सीतापुर: IG रेंज किरण एस नैमिषारण्य पहुंचे। देव देवेश्वर घाट पर सुरक्षा व्यवस्था जांची। IG ने पुलिस ड्यूटी के रोस्टर का अवलोकन किया। ललिता देवी मंदिर पहुंचकर IG और SP ने दर्शन किए।
➡ मध्य प्रदेश: दतिया में उलटफेर होते दिख रहा है। कांग्रेस के घनश्याम सिंह आगे चल रहे हैं। 8 राउंड की गिनती के बाद भी बढ़त बरकरार है। घनश्याम सिंह भाजपा प्रत्याशी से 6583 वोटों से आगे हैं।
➡ बांकीपुर: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार है। 15 राउंड के बाद भी PK लगातार आगे चल रहे हैं। प्रशांत किशोर 8202 वोटों के अंतर से आगे हैं। वह भाजपा के नीरज कुमार से लगातार आगे चल रहे हैं।
➡ मुजफ्फरनगर: कांवड़ ला रही भोली ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। दिल्ली निवासी नेहा भोली ने जुड़वा लड़कों को जन्म दिया। वह नीलकंठ से जल लेकर दिल्ली जा रही थीं। लेबर पेन होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। SSP ने नेहा के जुड़वा बच्चों का नामकरण किया। बच्चों का नाम गणेश और कार्तिकेय रखा गया। मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं और जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
➡ दिल्ली: छात्र प्रदर्शन में FIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है। छात्रों पर दर्ज FIR बंद या वापस ली जा सकती हैं। दिल्ली समेत सभी राज्यों को आदेश जारी किया गया है। कानून के अनुसार FIR वापस लेने पर विचार किया जा सकता है। सरकार ने कहा कि FIR पर विचार किया जा रहा है। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गंभीर अपराधियों को राहत नहीं मिलेगी। छात्र प्रदर्शन की आड़ में छिपे अपराधी रियायत के हकदार नहीं हैं। पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।
➡ कानपुर: शेयर फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी मामले में आरोपी माधव मोहन माथुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को तिलक नगर से अरेस्ट किया गया। N.K. Industries Pvt. Ltd. के शेयर फर्जी कागजात और नकली हस्ताक्षरों से ट्रांसफर किए गए थे। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने सत्यापन में इसकी पुष्टि की थी।
➡ आगरा: कांवड़ लेकर आ रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार मैक्स ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़ युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक कांवड़ के साथ बाइक से चल रहा था। परिजनों ने आगरा-शमशाबाद मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस समझाने में जुटी। मामला थाना शमशाबाद क्षेत्र के गढ़ी रामपाल का है।
➡ महराजगंज: भाइयों के बीच जमीन बंटवारे के विवाद के बाद युवक टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवक को उतारने का प्रयास किया जा रहा है। मामला सोनौली थाना क्षेत्र का है।
➡ लखनऊ: न्यू हैदराबाद के पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी हुई है। बदमाश भगवान के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। शातिर चोर CCTV की DVR भी साथ ले गए। देर रात वारदात को अंजाम दिया गया। मंदिर प्रबंधक प्रदीप कुमार शर्मा ने तहरीर दी है। महानगर थाने में FIR दर्ज कर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं।
➡ महराजगंज: 3 बच्चों की डूबकर मौत के मामले में फर्म के प्रोपराइटर दीपक सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिशासी अधिकारी विंध्याचल की तहरीर पर केस दर्ज हुआ। गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। अमृत सरोवर निर्माण कार्य में लगी फर्म पर कार्रवाई हुई है। सिसवां अमृत सरोवर में डूबने से बच्चों की मौत हुई थी। मामला कोठीभार थाना क्षेत्र का है।
➡श्रावस्ती: गिलौला बाजार में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई। छात्रों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ। गौरी शंकर टंडन नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र शामिल थे। मारपीट में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने छात्र को अस्पताल भेजकर उपचार कराया। कई छात्रों को हिरासत में लिया गया। मामला गिलौला थाना क्षेत्र का है।
➡बहराइच: टक्कर से मां-बेटी की मौत हो गई और पति गंभीर घायल हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारी थी। जलाभिषेक करके लौटते समय दर्दनाक हादसा हुआ। 40 वर्षीय महिला सुमित्रा और 17 वर्षीय गहना की मौत हुई। 45 वर्षीय बाइक चालक भोला सरकार घायल हुए। मामला कोतवाली नानपारा इलाके का है।
➡मुरादाबाद: खेत गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर मौत हो गई। तेंदुए ने महिला का चेहरा बुरी तरह नोच दिया। गन्ने के खेत में रक्तरंजित शव मिला। घटना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के लालपुर पीपलसाना की है।
➡कानपुर: नाबालिग बालिका से दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज हुआ। पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया। न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए गए। पुलिस ने नामजद दोनों अभियुक्तों को पकड़ लिया। मामला काकादेव थाना क्षेत्र का है।
➡आजमगढ़: प्रथम श्रावण सोमवार पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। प्रसिद्ध भंवरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दर्शन किए। DM और SSP ने मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुगम दर्शन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
➡अयोध्या: श्रीराम मंदिर ट्रस्ट मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक भैयाजी जोशी ने संरक्षक ‘पालक’ का पद छोड़ दिया है। वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के संरक्षक थे। RSS के वरिष्ठ नेता रहे भैयाजी जोशी ने स्वास्थ्य कारणों के चलते इस्तीफा दिया है। संघ और बीजेपी के बीच वह सबसे मजबूत कड़ी माने जाते थे।

More Stories
भागलपुर04/08/2026*सतत् जीविकोपार्जन एवं वृद्धजन पेंशन योजना का किया जा रहा व्यापक प्रचार-प्रसार*
लखनऊ4अगस्त26*अखण्ड आर्यावर्त महासभा का पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय पर प्रदर्शन*
लखनऊ4अगस्त26*वेतन के बराबर धनराशि देने की सीएम योगी की घोषणा का स्वागत*