August 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब3अगस्त26*समाजसेवी विपन शर्मा ने 60 दिव्यांगों को बांटे रेलवे पास

पंजाब3अगस्त26*समाजसेवी विपन शर्मा ने 60 दिव्यांगों को बांटे रेलवे पास

पंजाब3अगस्त26*समाजसेवी विपन शर्मा ने 60 दिव्यांगों को बांटे रेलवे पास
विपन द्वारा की जा रही नि:स्वार्थ सेवा काबिले तारीफ़ – भाजपा नेता धनपत सियाग

अबोहर, 03 अगस्त (शर्मा/सोनू): हर सप्ताह शुक्रवार को दिव्यागों की सेवा में जुटे समाजसेवी विपन शर्मा द्वारा दिव्यागों के सर्टिफिकेट व रेलवे पास बनवाये जाते है इसी कड़ी के तहत विपन शर्मा द्वारा भाजपा नेता धनपत सियाग, राज टंडन, मुकेश फुटेला, डा. पवन रेलवे कर्मचारी राज कुमार, आशीष वर्मा, सत्यनारायण शर्मा व रेलवे अधिकारियों संग करीब 60 दिव्यागों को रेलवे पास बांटे गए। इस बारे में जानकारी देते हुए विपन शर्मा ने बताया कि बीते करीब आठ वर्षों से उनकी यह सेवा निस्वार्थ भाव से चल रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी दिव्यांग को सर्टिफिकेट बनवाने, सरकारी पेंशन लगवाने व बस पास या रेलवे पास बनवाने में दिक्कत आ रही है तो वे उनसे संपर्क करे। इस मौके पर मौजूद भाजपा नेता धनपत सियाग व रेलवे स्टेशन अधीक्षक डी एन गोयल ने कहा कि विपन शर्मा द्वारा जो नि:स्वार्थ सेवा की जा रही है वो काबिले तारीफ़ है क्योंकि आज के इस दौर में हर कोई अपनी सोचता है लेकिन विपन द्वारा दिव्यांगों, बुजुर्गों की सेवा की जा रही है जोकि सराहनीय है।
फोटो:6, रेलवे पास वितरित करते विपन शर्मा व अन्य।

Taza Khabar