अयोध्या27सितम्बर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[27/09, 8:31 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ✍️
*अवध विविश्विद्यालय के दो शिक्षकों में जमकर मारपीट*
अयोध्या।
अवध विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षकों में मारपीट का मामला सामने आया है।
मामला इंजीनियरिंग कालेज के इलेक्ट्रिकल विभाग का है.. दो शिक्षकों समरेंद्र सिंह व प्रितेश पांडेय में जमकर मारपीट हुई, दोनों लहूलुहान हुए..डाक्टरी हुई है।
इसके पहले शिक्षक कालोनी में दो शिक्षकों में धक्का मुक्की हुई थी. देख लेने तक मामला था लेकिन मामले को दबाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड के प्रभारी पर ठीकरा फोड़ दिया गया.
इसके पूर्व इंजीनियरिंग व एमबीए छात्रों के गुटों में मारपीट हुई थी।
विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति प्रधानमंत्री के नाम पर कार्यक्रम व दीक्षांत तैयारियों में व्यस्त है।
मुख्य कुलानुशासक के पास इंजीनियरिंग निदेशक व तमाम दायित्वों के साथ दीपोत्सव में दीप प्रज्वलन का भी प्रभार है।
[27/09, 8:31 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ✍️
*मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार..*
बरेली।
मौलाना तौकीर रजा को जेल भेजा गया। बरेली हिंसा केस में तौकीर रजा पर FIR.
तौकीर रजा समेत 8 लोग हुए अब तक अरेस्ट।
24 नामजद, 2000 अज्ञात लोगों पर FIR, 39 उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
प्रेम नगर थाने में एक, कोतवाली में 6 FIR, किला और कैंट थाने में 1-1 FIR लिखी गई। बारादरी थाने में भी मुकदमा लिखा गया।
तौकीर रजा के साथ बैठक हुई थी – DM
कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी – SSP
[27/09, 8:31 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ✍️
*श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित*
अयोध्या:
श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार तिवारी को उनके शोध कार्यों को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109 वीं जयंती पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली धनकिया जयपुर में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख अरुण जैन द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। यह सम्मान डॉ. तिवारी के गहन शोध, समर्पण और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। डॉ. सुनील कुमार तिवारी ने पी.एच.डी. शोधकार्य के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राजनीतिक विचारों पर गहन अध्ययन एवं प्रकाश डाला है।
[27/09, 8:31 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ✍️
*मां पीतांबरा फिलिंग स्टेशन का मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने किया उद्घाटन*
अयोध्या।
शनिवार को मां पीतांबरा फिलिंग स्टेशन सोहावल बड़ा गांव (पेट्रोल पंप) का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया और कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठान रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मंत्री ने पार्टी नेता एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय ‘खुन्नू’ को शुभकामनाएं देते हुए उनके व्यवसाय की निरंतर उन्नति की कामना की।
समारोह में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि क्षेत्र में नए उद्योग और प्रतिष्ठान खुलने से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं और यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सार्थक कदम है। विधायक रामचंद्र यादव, अमित सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अवधेश पांडेय बादल, इंद्रभान सिंह, अभिषेक मिश्र, ओमप्रकाश सिंह, सुनील तिवारी शास्त्री, राघवेन्द्र पांडेय, व्यवसायी शिवम शुक्ला, डॉ. अवधेश वर्मा, गिरीश पांडेय डिप्पलु ने भी शुभकामनाएं दीं।
[27/09, 8:33 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: बड़ी खबर
*एसडीएम विकास धर दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी,*
अयोध्या।
रुदौली एसडीएम विकास धर दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी, स्पष्टीकरण देने का निर्देश, नियुक्ति विभाग से जारी हुआ पत्र, द्वारा जिला अधिकारी अयोध्या से जारी हुआ पत्र, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम रुदौली विकास धर दुबे की शासन से की थी शिकायत, शिकायत में एसडीएम रुदौली पर कई आरोप, बाढ़ के दौरान कई जगहों पर रुदौली विधायक पहुंचे लेकिन तहसीलदार ने यह कहा कि जब तक एसडीएम साहब नहीं आएंगे तब तक राहत सामग्री नहीं बांटी जाएगी, 2 घंटे देर से पहुंचे एसडीम रुदौली, तब तक इंतजार करते रहे विधायक रामचंद्र यादव, कल्याणी नदी में डूबे युवक को लेकर भी मौके पर देर से पहुंचे थे एसडीएम रुदौली विकास धर दुबे, तहसील दिवस पर सभागार से विधायक की कुर्सी व नेम प्लेट हटवाने का भी आरोप, अब जारी हुई नोटिस, देना पड़ेगा स्पष्टीकरण, कई तहसीलों में तैनात रहे एसडीएम विकास धर दुबे को सामना करना पड़ा राजनीतिक विरोध का,अपनी कार्यशैली से जनता का समर्थन जीतते आए हैं एसडीएम विकास धर दुबे।

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟