कौशाम्बी27सितम्बर25*थाना कोखराज समाधान दिवस में नायब तहसीलदार ने फरियादियों की समस्याओं को सुना **
*कोखराज में महिला सशक्तिकरण की जानकारी व सरकार के योजना गर्भवती महिला अन्नप्राशन कराकर पुष्टाहार फल देकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई*
*कोखराज कौशांबी* थाना कोखराज में थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार अतुल वर्मा ने जनता की समस्याएं सुनी और उन्होंने तमाम मामलों का मौके पर निस्तारण किया और शेष मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर राजस्व पुलिस के साथ मामला निस्तारण करने का निर्देश दिया इस मौके पर तीन शिकायत प्राप्त हुई व थाना परिसर में महिला सशक्तिकरण की जानकारी विधालय के बालिकाओं को दी गई व महिला सुरक्षा डायल नंबर व महिला अपराध सम्बंधित जानकारी व प्रशासनिक मदद लेने की जानकारी महिला दरोगा विंध्यवासिनी देवी ने महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी साझा किया थाना परिसर में ही सरकार की अन्नप्राशन योजना के तहत कुछ महिलाओं को अन्नप्राशन व पौष्टिक पुष्टाहार भेट किया इस मौके पर नायब तहसीलदार अतुल वर्मा बी डी ओ भावेश शुक्ला, थाना प्रभारी चन्द्रभूषण मौर्या, संंतोष कुमार यादव,हरीश तिवारी, अशोक कुमार,अपने सहयोगी सदस्यों के साथ व आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही।

More Stories
भोपाल18अगस्त26*सीएम डॉ. मोहन ने लिए अहम फैसले, एमपी के विकास के लिए 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत*
नई दिल्ली18अगस्त26*दिल्ली में CPI की महत्वपूर्ण बैठक, 1 सितंबर की विशाल रैली को लेकर हुई चर्चा
कानपुर देहात 18 अगस्त 2026*जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे खण्ड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयक ने बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन।*